Move to Jagran APP

12 साल बाद होली पर ओलावृष्टि व बारिश

प्रदेश में होली पर 12 वर्षों के बाद ओलावृष्टि के वर्षा होने से मौसम में तबदील आई जिसने सुबह और शाम की ठंड को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने 25 मार्च से मौसम के तेवर बदल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी और वर्षा की संभावना जताई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 09:38 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 09:38 PM (IST)
12 साल बाद होली पर ओलावृष्टि व बारिश
12 साल बाद होली पर ओलावृष्टि व बारिश

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल में होली पर वीरवार को कुछ क्षेत्रों में 12 वर्षो बाद ओलावृष्टि व बारिश हुई। राजधानी शिमला में भी हल्की ओलावृष्टि हुई। बारिश के कारण प्रदेश में सुबह व शाम ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 25 से 28 मार्च तक प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्यम क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के निचले क्षेत्रों में 28 मार्च तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। प्रदेश में शुक्रवार को धूप निकलने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। प्रदेश में ऊना में सबसे अधिक तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम तापमान केलंग में -3.8 डिग्री दर्ज किया गया। कहां कितना रहा तापमान

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,6.5,18.0

सुंदरनगर,7.3,25.7

भुंतर,6.5,23.5

कल्पा,-0.8,12.0

धर्मशाला,9.8,20.2

ऊना,9.5,30.4

नाहन,9.9,24.3

केलंग,-3.8,6.5

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.