बिहार चुनाव की थकान मिटाने शिमला पहुंचे राहुल गांधी
अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार चुनाव की थ
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 08:01 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 08:01 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार चुनाव की थकान मिटाने शुक्रवार को शिमला पहुंचे। दोपहर 12 बजे राहुल गांधी सड़क मार्ग से शिमला पहुंचे। वह अपने निजी कार्यक्रम के तहत यहां आए हैं। प्रदेश कांग्रेस के किसी भी पदाधिकारी का उनसे मिलने का कार्यक्रम नहीं है।
राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के घर में रहेंगे। छरावड़ा स्थित घर में उनका दो दिन रहने का कार्यक्रम है। राहुल गांधी पहली बार अकेले बहन के घर पहुंचे हैं। हालांकि इससे पहले प्रियंका गांधी व कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी परिवार के साथ यहां रहने के लिए आ चुकी हैं। लंबे समय से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए राहुल गांधी बिहार में व्यस्त थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें