हिमाचल में PWD मंडी जोन के चीफ इंजीनियर नरेंद्र पाल चौहान लेंगे वीआरएस, सुक्खू सरकार ने दे दी मंजूरी
लोक निर्माण विभाग के मंडी जोन के मुख्य अभियंता ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन किया था, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

लोक निर्माण विभाग मंडी जोन के मुख्य अभियंता नरेंद्र पाल चौहान।
HighLights
लोक निर्माण विभाग मंडी जोन के मुख्य अभियंता ने वीआरएस के लिए आवेदन किया।
राज्य सरकार ने उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के अनुरोध को स्वीकार किया।
ई. नरेंद्र पाल सिंह चौहान 31 दिसंबर को पद से कार्यमुक्त होंगे।
राज्य ब्यूरो, शिमला। लोक निर्माण विभाग के मंडी जोन के मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) ई. नरेंद्र पाल सिंह चौहान सरकारी सेवा से समय से पहले सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी मर्जी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन किया था, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार करते हुए इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
सरकारी सेवाओं से रिटायर
प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग (नियुक्ति-I) की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इंजीनियर नरेंद्र पॉल सिंह चौहान आगामी 31 दिसंबर की दोपहर बाद अपने पद से कार्यमुक्त हो जाएंगे। इसके बाद वह पूरी तरह से सरकारी सेवाओं से रिटायर माने जाएंगे।
नए अधिकारी की तैनाती की सरगर्मियां तेज
इस महत्वपूर्ण पद के खाली होने के बाद आने वाले समय में मंडी जोन के लिए पीडब्ल्यूडी के नए चीफ इंजीनियर की तैनाती को लेकर भी प्रशासनिक सरगर्मियां तेज होने की उम्मीद है।
इस नियम के तहत मिली मंजूरी
प्रधान सचिव (कार्मिक) एम सुधा देवी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, प्रदेश के राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा (समयपूर्व सेवानिवृत्ति) नियम, 2022 के नियम 4(2) के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए चीफ इंजीनियर के खुद के अनुरोध पर इस प्री-मैच्योर रिटायरमेंट को अपनी हरी झंडी दी है।
