Move to Jagran APP

बर्फ ने रोकी हिमाचल की रफ्तार

भारी बर्फबारी के कारण आधे हिमाचल में परिवहन व्यवस्था ठप हो गई है। डेढ़ हजार से अधिक बस रूट प्रभावित हो गए हैं। जबकि सैकड़ों रूट पूरी तरह से बंद हो गए हैं। करीब पांच सौ बसें बर्फ के बीच फंस गई है। ऊपरी शिमला के चौपाल में 60 बसें फंस गई है। ये बसें सोमवार को रूट पर चली थी। मंगलवार को वापस नहीं आ पाई। मौसम खुलने के बाद ही इन्हें सिरमौर से होकर पांवटा रूट से नाहन होते हुए शिमला पहुंचाया जाएगा। रोहड़ू में भी 60 बसें सड़क पर खड़ी हो गई हैं। मंगलवार सुबह जैसे ही बर्फ गिरनी आरंभ हुई, शिमला से रिकांगपिओ, रोहडू़, चौपाल के लिए बसों की आवाजाही बंद हो गई। दस बजे के बाद रामपुर के लिए बसंतपुर से होकर भी बस सेवाएं बंद हो गई। दिन के दौरान चक्कर, बालूगंज के पास शिमला से मंडी के लिए जाने वाली बसें भी नहीं चल पाई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 08:21 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 08:21 PM (IST)
बर्फ ने रोकी हिमाचल की रफ्तार
बर्फ ने रोकी हिमाचल की रफ्तार

राज्य ब्यूरो, शिमला : भारी बर्फबारी के कारण मंगलवार को आधे हिमाचल में परिवहन व्यवस्था ठप हो गई। डेढ़ हजार से अधिक बस रूट प्रभावित होने से इन पर बसें नहीं चलीं। सैकड़ों रूट पूरी तरह बंद रहे। करीब 500 बसें बर्फ के बीच फंस गई हैं। ऊपरी शिमला के चौपाल में 60 बसें फंस गई। ये बसें सोमवार को रूट पर गई थीं लेकिन मंगलवार को वापस नहीं आ पाई।

loksabha election banner

मंगलवार सुबह बर्फबारी शुरू होते ही शिमला से रिकांगपिओ, रोहड़ू व चौपाल के लिए बसों की आवाजाही बंद हो गई। दस बजे के बाद रामपुर के लिए बसंतपुर से होकर भी बस सेवाएं बंद हो गई। दिन में चक्कर, बालूगंज के पास शिमला से मंडी और सकंटमोचन के पास चंडीगढ़ की ओर जाने वाली बसें भी बंद हो गई। अर्की से शिमला आने वाले वाहन पावरहाउस, चक्कर के पास फंस गए। सबसे ज्यादा प्रभावित रूट चौपाल में हुए। रोहड़ू से शिमला के लिए एक भी बस नहीं आ पाई। रोहड़ू में 60 बसें सड़क पर खड़ी हो गई। चंबा जिला में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की 27 बसें व 10 निजी बसें फंस गई। प्रदेश में एचआरटीसी व निजी दोनों बस सेवाएं प्रभावित हुई। इससे एक ही दिन में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पर्यटकों ने उठाया बर्फबारी का आनंद

बर्फबारी की सूचना मिलने पर कई पर्यटकों ने हिमाचल का रुख कर लिया। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल शिमला, कुफरी, नारकंडा, मनाली, धर्मशाला आदि में पर्यटकों ने बर्फबारी का आनंद उठाया। प्रशासन के दावों की पोल खुली

मौसम बिगड़ने पर हालात सामान्य रखने के प्रशासनिक दावों की पोल बर्फबारी ने खोल दी। मौसम विभाग ने मंगलवार को भारी बर्फबारी की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद शिमला जिला में प्रशासन के विशेष प्रबंध नजर नहीं आए। 377 सड़कों पर यातायात बाधित

राज्य ब्यूरो, शिमला : बर्फबारी के कारण मंगलवार को प्रदेश में 377 सड़कों पर यातायात बाधित हो गया। सड़कों से बर्फ हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कई इंतजाम किए हैं। फील्ड में मशीनरी तैनात कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग को गत बरसात से करीब एक हजार करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ था। हालांकि अभी तक केंद्र से राहत राशि नहीं मिल पाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.