Move to Jagran APP

इस खास लकड़ी के शानदार फर्नीचर से सज रहा है प्रियंका वाड्रा का आशियाना, जल्द करेंगी गृह प्रवेश

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के छराबड़ा स्थित घर में इन दिनों साज सज्जा का कार्य चल रहा है जिसके लिए दिल्ली के खास डिजाइनरों को वहां बुलाया गया है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 26 Jul 2019 10:36 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 10:38 AM (IST)
इस खास लकड़ी के शानदार फर्नीचर से सज रहा है प्रियंका वाड्रा का आशियाना, जल्द करेंगी गृह प्रवेश

शिमला, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के छराबड़ा स्थित आशियाने में इन दिनों उनकी पसंद का फर्नीचर सजाया जा रहा है। ड्राइंगरूम में फाइव इन वन सोफा सेट लग रहा है। इसके अलावा अखरोट की लकड़ी से तैयार किया गया फर्नीचर घर में नजर आएगा।

loksabha election banner

सभी बेडरूम में अखरोट की लकड़ी की सीलिंग लगाई गई है। घर में साज-सज्जा के लिए दिल्ली से डिजाइनर आए हैं। रसोई में भी अधिकांश तौर पर लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद बरसात खत्म होते ही लकड़ी पर पॉलिश होगा। प्रियंका वाड्रा किसी भी समय गृह प्रवेश कर सकती हैं। प्रियंका के मकान की लगातार देखरेख करते

रहे केहर सिंह खाची गांधी परिवार के साथ जुड़े रहे हैं। प्रियंका के आशियाने का निर्माण इस वर्ष के शुरू में पूरा कर लिया गया था।

 

निर्माण का जिम्मा शिमला शहर के मशहूर ठेकेदार तेंजिन को दिया गया था। मां सोनिया गांधी के साथ प्रियंका छराबड़ा आती रही हैं। मां-बेटी ने मकान निर्माण के संबंध में पूरी दिलचस्पी ली। यही कारण है कि एक बार  पूरा निर्माण तुड़वाकर नए सिरे से निर्माण शुरू किया गया था। 

 बगीचे में बादाम तैयार

प्रियंका के बगीचे में तैयार चेरी उनके बच्चों के लिए दिल्ली पहुंचती रही है। अब चेरी का सीजन खत्म हो चुका है। प्रियंका के घर के बाहर चारों ओर सेब के पौधों में सेब का सैंपल तैयार हो रहा है। एक-दो खेतों में बादाम के पौधे लगे हैं। इनमें बादाम तैयार हो रहा है।

गौरतलब है कि प्रियंका का पिछले 10 साल से यहां पर मकान बन रहा है। एक बार पहले भवन निर्माण किया गया लेकिन उसे तोड़ा गया और उसके बाद दोबारा से नए नया निर्माण शुरू किया गया प्रियंका वाड्रा के घर के साथ ही सेब का बगीचा है जहां पर सेब  के अलावा चेरी भी पैदा होती है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.