Move to Jagran APP

प्रियंका वाड्रा ने पति के साथ नालदेहरा में खेला गोल्फ

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी ने अपने पति राबर्ट वाड्रा के साथ गोल्फ में हाथ आजमाए। शनिवार को दोनों गोल्फ खेलने और नालदेहरा की हसीन वादियों का लुत्फ उठाने के लिए नालदेहरा पहुंचे। इस दौरान करीब दो घंटे तक वहां रुके।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 08:26 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 06:37 AM (IST)
प्रियंका वाड्रा ने पति के साथ नालदेहरा में खेला गोल्फ
प्रियंका वाड्रा ने पति के साथ नालदेहरा में खेला गोल्फ

राज्य ब्यूरो, शिमला : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी ने पति राबर्ट वाड्रा के साथ गोल्फ में हाथ आजमाए। शनिवार को दोनों गोल्फ खेलने और हसीन वादियों का लुत्फ उठाने के लिए नालदेहरा पहुंचे। वे करीब दो घंटे तक वहां रुके। यह पहले मौका था जब दोनों ने नालदेहरा आकर गोल्फ खेला हो।

loksabha election banner

प्रियंका गांधी छुट्टियां बिताने के लिए छराबड़ा स्थित अपने आशियाने में आई हैं। शनिवार को कोई नेता उनसे मिलने नहीं पहुंचा क्योंकि यह उनका निजी टुअर है। प्रियंका वीरवार शाम शिमला पहुंच गई थीं, लेकिन राबर्ट वाड्रा शुक्रवार को छराबड़ा पहुंचे। शुक्रवार को दोनों ने अपने आवास पर समय बिताया। शनिवार को उन्होंने नालदेहरा में सैर करने के साथ घुड़सवारी भी की। कुछ दिन पूर्व भी प्रियंका व राबर्ट शिमला घूमने आए थे। लेकिन भारी बारिश के कारण वे कहीं बाहर नहीं जा सके। मौसम खराब होने और रास्ते बंद होने के कारण उन्हें अपना शेड्यूल बदलना पड़ा था। वे एक दिन देर से दिल्ली लौटे थे। इस बार उनका नौ सितंबर को दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। वर्ष 1920 में बना था नालदेहरा में गोल्फ कोर्स

नालदेहरा गोल्फ कोर्स दुनिया में सबसे पुराने गोल्फ क्लब में से एक है। इसे वर्ष 1920 में भारत के वायसराय लार्ड कर्जन द्वारा स्थापित किया गया था। वह नालदेहरा की खूबसूरती से मंत्रमुग्ध थे। वहां अकसर उनका शिविर लगता था जहां आज गोल्फ कोर्स है। अब इसका प्रबंधन हिमाचल पर्यटन विभाग द्वारा किया जाता है। नालदेहरा की खूबसूरती के कारण यहां कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.