Move to Jagran APP

प्रियंका व रॉबर्ट ने निहारा अपना बगीचा

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी और उनके पति रोबर्ट वाड्रा ने अपने बागीचे में लगे सेब और नाशपति का स्वाद लिया। इस दौरान ननिहाल से लाए गए विदेशी सेब के स्वाद को भी चखा। शनिवार को पांच घंटे तक दोनों ने अपने छराबड़ा स्थित आशियाने में बिताए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 09:37 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 06:31 AM (IST)
प्रियंका व रॉबर्ट ने निहारा अपना बगीचा
प्रियंका व रॉबर्ट ने निहारा अपना बगीचा

राज्य ब्यूरो, शिमला : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने शनिवार को छराबड़ा में स्थित अपने बगीचे को निहारा। उन्होंने बगीचे में लगे सेब व नाशपाती खाए। बगीचे में प्रियंका के ननिहाल इटली से लाए गए सेब के पौधे लगे हैं।

loksabha election banner

प्रियंका व रॉबर्ट वाड्रा ने करीब पांच घंटे छराबड़ा स्थित अपने आशियाने में बिताए। उन्होंने आशियाने में फर्नीचर और अन्य सजावटी सामान लगाने और उसे खरीदने पर चर्चा की। प्रियंका राजनीतिक सरगर्मियों से दूर पति के साथ छुट्टियां बिताने शिमला आई हैं। हालांकि शनिवार को बारिश के कारण उन्हें घूमने का कार्यक्रम रद करना पड़ा। वह 19 अगस्त तक शिमला में ठहरेंगी। प्रियंका 16 अगस्त को शिमला आई थीं। बारिश के बावजूद वह शनिवार को छराबड़ा स्थित आवास में पहुंचीं और बगीचे में सैर की। उनके बगीचे में सेब, नाशपाती के अलावा चेरी व आड़ू के पौधे भी हैं। शनिवार को प्रियंका से मिलने के लिए कोई बड़ा नेता नहीं आया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.