Move to Jagran APP

भेड़पालन व्यवसाय को बचाना सबसे बड़ी चुनौती : त्रिलोक कपूर

वूल फेडरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने कहा कि भेड़पालको

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Aug 2020 07:38 PM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2020 06:23 AM (IST)
भेड़पालन व्यवसाय को बचाना सबसे बड़ी चुनौती : त्रिलोक कपूर
भेड़पालन व्यवसाय को बचाना सबसे बड़ी चुनौती : त्रिलोक कपूर

राज्य ब्यूरो, शिमला : वूल फेडरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने कहा कि भेड़पालकों के व्यवसाय को बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। प्रदेश सरकार इस चुनौती से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है। इस व्यवसाय के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाई और इन्हें धरातल पर अच्छे ढंग से उतारने के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर की।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहली बार पशुपालन के लिए अलग मंत्रालय बनाया है। इससे सरकार की पशुपालकों के हितों के प्रति सकारात्मक सोच का पता चलता है। कपूर ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के भेड़पालकों के लिए केंद्र से नई योजना स्वीकृत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद भी ग्रामीण परिवेश से आते हैं और इस कारण उन्हें भेड़पालकों की समस्याओं का पता है। उन्होंने कहा कि भेड़पालकों के साथ लूटपाट की घटनाएं काफी ज्यादा हो रही हैं। इनको रोकने के हरसंभव प्रयास करेंगे। कपूर ने कहा कि पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने केंद्र से कई योजनाएं स्वीकृत करवाई हैं। इनका भरपूर लाभ पशुपालकों को मिल रहा है।

-------

कांग्रेस पर साधा निशाना

कपूर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने अध्यक्षों, उपाध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस नेताओं की आपत्ति पर हैरानी जताई। कपूर के अनुसार बेहतर होता कि कांग्रेस अपनी सरकार के कार्यकाल में भी ऐसे पदों पर नियुक्तियां न करती। उन्होंने इन नियुक्तियों को जायज ठहराया। दावा किया कि इससे सरकारी विभागों में अच्छा कामकाज होता है। कपूर ने कहा कि कांग्रेस को अपने कार्यकाल में फिजूलखर्ची की याद क्यों नहीं आई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.