Move to Jagran APP

Draupadi Murmu Shimla Visit: डोर्नियर से शिमला पहुंचेंगी राष्‍ट्रपति, हवाई अड्डे पर दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर

Draupadi Murmu Shimla Visit राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला में 4 मई से 8 मई तक प्रदेश का दौरा प्रस्तावित रहेगा। राष्ट्रपति 4 मई को सुबह डोनियर जहाज से जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर उतरेंगी। हवाई अड्डे पर प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल राष्ट्रपति मुर्मु की अगवानी करेंगे और वहीं पर राष्ट्रपति को पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

By Parkash Bhardwaj Edited By: Himani Sharma Published: Sun, 21 Apr 2024 05:07 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2024 05:07 PM (IST)
राष्‍ट्रपति को हवाई अड्डे पर दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर

राज्य ब्यूरो, शिमला। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) के प्रस्तावित दौरे को लेकर हिमाचल सरकार व राजभवन सचिवालय को संभावित दौरे के संबंध में सूचित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 4 मई से 8 मई तक प्रदेश का दौरा प्रस्तावित रहेगा। राष्ट्रपति 4 मई को सुबह डोर्नियर जहाज से जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर उतरेंगी।

loksabha election banner

छराबड़ा पहुंचेगा काफिला

हवाई अड्डे पर प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल राष्ट्रपति मुर्मु की अगवानी करेंगे और वहीं पर राष्ट्रपति को पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। सड़क मार्ग से होते हुए राष्ट्रपति के वाहनों का काफिला सीधे छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास पहुंचेगा। उसके बाद राष्ट्रपति मुर्मु वहां पर आराम करेंगी और अगले दिन पांच मई को धर्मशाला के लिए रवाना होंगी। जहां पर केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत कार्यक्रम में शामिल होंगी।

ये रहेगा राष्‍ट्रपति का दौरा

ऐसी जानकारी है कि छह मई को भी राष्ट्रपति का धर्मशाला के साथ लगते भागसू नाग जा सकती हैं और सांय शिमला लौट आएंगी। उसके बाद अगले दिन सात मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तारादेवी मंदिर दर्शन के लिए जाएंगी। तारादेवी में प्रसाद ग्रहणम कार्यक्रम आयोजित होगी। इस दौरान राष्ट्रपति स्वयं वहां पर उपस्थित रहेंगी। वहां से लौटते हुए संकटमोचन में हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगी।

यह भी पढ़ें: Himachal News: '40 सीटों पर इनकी लड़ाई, राहुल गांधी की सोच...'; हमीरपुर में कांग्रेस पर जमकर बरसे अनुराग ठाकुर

रिज मैदान, मालरोड पर टहलेंगी और सांय गेयटी थियेटर में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके पश्चात राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की ओर से राजभवन में राष्ट्रपति मुर्मु के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रपति रात्रि भोज करने के पश्चात राष्टपति निवास चली जाएंगी और वहां से आठ मई को दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

उच्‍च स्‍तरीय बैठक में लिया जाएगा तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति मुर्मु के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से उच्च स्तरीय बैठक में तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। इस बैठक में डीजीपी संजय कुंडू, सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, जिला उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी शामिल होंगे।

तारादेवी में भंडारे का आयोजन

ऐसा प्रस्तावित है कि राष्ट्रपति मुर्मु सात मई को सुबह तारादेवी दर्शन के लिए पहुंचेंगी। जहां पर भंडारे यानि प्रसाद ग्रहणम आयोजित किया जाएगा। अभी तक निर्धारित नहीं हो पाया है कि जिला प्रशासन या फिर मंदिर ट्रस्ट की ओर से इसका आयोजन होगा। पिछले साल मुर्मु जाखू मंदिर में हनुमान जी के दर्शन करने के लिए गई थीं। इसलिए इस बार जाखू मंदिर जाने का कार्यक्रम नहीं है।

यह भी पढ़ें: 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिन में...' भ्रष्टाचार में डूबी हुई कांग्रेस दूसरों पर उछाल रही कीचड़: अनुराग ठाकुर

किन्नौरी केतली उपहार के तौर पर भेंट होगी

ऐसी जानकारी है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भेंट स्वरूप राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की ओर से किन्नौर जिला में पूजा-पाठ, विशेष अवसरों पर उपयोग की जाने वाली केतली, जिसे स्थानीय बोली में मुसरबो कहा जाता है भेंट की जाएगी। इस केतली का उपयोग देवताओं के आगमन, घर पर शुभ अवसरों पर उपयोग किया जाता है। पिछली बार राष्ट्रपति को भेंट स्वरूप लकड़ी से निर्मित हिडिंबा देवी का प्रतीक भेंट किया गया था।

चुनाव के चलते एट होम नहीं

आम चुनाव के चलते इस बार राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए राष्ट्रपति निवास में एट होम का आयोजन नहीं होगा। अन्यथा राष्ट्रपति के दौरे के अंत में राष्ट्रपति की ओर से शहर के प्रबुद्ध लोगों के सम्मान में एट होम का आयोजन किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.