विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा व सोनाक्षी तोमर को किया सम्मानित, हिमाचल के जनजातीय शिक्षा प्रयासों को सराहा

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:29 PM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के हिमाचल प्रदेश के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा। ...और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा। फोटो जागरण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा। फोटो जागरण

HighLights

  1. राष्ट्रपति ने हिमाचल के जनजातीय शिक्षा प्रयासों को सराहा।

  2. ओंकार शर्मा, सोनाक्षी तोमर को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित।

  3. निचार एकलव्य विद्यालय देश के शीर्ष पांच स्कूलों में।

राज्य ब्यूरो, शिमला। जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और उन्हें देश के प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुंचाने की दिशा में हिमाचल प्रदेश के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीरवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में एकलव्य माडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों और पूर्व विद्यार्थियों से संवाद किया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सहित मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा के जनजातीय कल्याण विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों को सम्मानित किया गया। हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा और जिला उपायुक्त किन्नौर सोनाक्षी तोमर को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। निचार का एकलव्य विद्यालय देश के पांच सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में शामिल है।

यह सम्मान हिमाचल के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध करवाना राज्य के सामने एक बड़ी चुनौती रही है।

जनजातीय गौरव पखवाड़ा-2026 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के एकलव्य विद्यालयों के 146 मेधावी विद्यार्थी और पूर्व विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें दसवीं और जमा दो के टापर तथा आइआइटी, एनआइटी, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों, नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलाजी और सरकारी मेडिकल कालेजों में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थी भी शामिल रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।