Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनाव से पहले फीडबैक लेने दिल्ली से आएगी टीम

प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष पद का चुनाव करने से पहले दिल्ली से फीडबैक लेने के लिए टीम आ रही है। भाजपा एक राष्ट्रीय महामंत्री जायजा लेने के लिए पहुंचेगा। उसके साथ तीन अन्य पदाधिकारी भी आएंगे। उम्मीद की जा रही है कि फीडबैक लेने के लिए केंद्रीय टीम अगले सोमवार को शिमला पहुंच सकती है। यह टीम प्रदेश के धर्मशाला मंडी का दौरा करने भी जा सकती है। उसके बाद प्रदेश के आला भाजपा नेताओं के साथ भी मंत्रणा होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ इस टीम की बैठक को सबसे अहम माना जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 09:37 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 06:15 AM (IST)
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनाव से पहले
फीडबैक लेने दिल्ली से आएगी टीम
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनाव से पहले फीडबैक लेने दिल्ली से आएगी टीम

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल में भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव करने से पहले नई दिल्ली से फीडबैक लेने के लिए टीम आएगी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री इस संबंध में हिमाचल पहुंचेंगे। उनके साथ तीन अन्य पदाधिकारी भी होंगे। उम्मीद है कि केंद्रीय टीम 16 दिसंबर को शिमला पहुंच सकती है। यह टीम धर्मशाला व मंडी का दौरा कर सकती है। इसके बाद प्रदेश के आला भाजपा नेताओं के साथ मंत्रणा होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ इस टीम की बैठक को अहम माना जा रहा है। प्रदेश से फीडबैक लेने के बाद टीम नई दिल्ली लौटकर गृह मंत्री अमित शाह को स्थिति से अवगत करवाएगी। उसके बाद नई दिल्ली से नए प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा होगी।

loksabha election banner

हिमाचल में संगठनात्मक चुनाव के तहत भाजपा मंडल व जिलास्तर पर अध्यक्षों की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कार्यकारिणी के गठन का क्रम शुरू हो गया है। प्रदेश में भाजपा के 73 मंडलों में से करीब 40 मंडलों की कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन होगा। इसके बाद राज्य कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और मोर्चे व प्रकोष्ठ बनाए जाएंगे। अब तक जिन मंडलों की कार्यकारिणी का गठन हुआ है, उनमें संतुलन बनाए रखने का प्रयास किया गया है। इसी तरह जिलास्तर पर भी संतुलन बनाने का प्रयास किया जाएगा। अब प्रदेश अध्यक्ष के लिए दावेदारों के नाम सामने आने लगे हैं। इससे नए समीकरण बन रहे हैं।

नए साल में भाजपा की नई टीम सक्रिय होगी। तब तक नए प्रदेश अध्यक्ष की तैनाती के अलावा प्रदेश, जिला व मंडल कार्यकारिणी गठन के अलावा मोर्चे और प्रकोष्ठ भी गठित हो जाएंगे। नई टीम का लक्ष्य तीन साल बाद होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को फिर सत्ता में लाना होगा जिसके लिए अभी से रणनीति बन जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.