रति राम बने डाक कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी पोस्टमैन संघ और एमटीएस कर्मचारी संगठन में रति राम को अध्यक्ष चुना गया।
संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : अखिल भारतीय डाक कर्मचारी पोस्टमैन संघ और एमटीएस कर्मचारी संगठन में रति राम को अध्यक्ष चुना गया। रामपुर में हुई बैठक की अध्यक्षता परिमंडलीय सचिव प्रेम प्रकाश मेहता और रामपुर मंडलीय प्रधान बाल कृष्ण वर्मा ने की। बैठक में हुए द्विवार्षिक चुनाव में याले राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संदीप कुमार और बलदेव सिंह उपाध्यक्ष, उमेश कुमार को मंडलीय सचिव, राज कुमार वरिष्ठ सचिव, हरीश कुमार उपसचिव, सतपाल सिंह कोषाध्यक्ष, देवराज उप कोषाध्यक्ष, मनमोहन सिंह सहायक कोषाध्यक्ष, खेमराज, मस्तराम और श्याम लाल को संगठन सचिव, भगत नेगी ऑडिटर, शिव कुमार को सहायक ऑडिटर चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में तुलसी राम, शेर सिंह, साहनी देवी और रूपना देवी को शामिल किया है।