हफ्ते में दूसरी बार बदले एएसपी सुशील कुमार
प्रदेश सरकार ने एएसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले किए हैं।
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश सरकार ने एएसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें दो अधिकारियों को सप्ताह के अंदर दूसरी बार बदला गया है। इस संबंध में शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह ने अधिसूचना जारी की है। मुख्यमंत्री सुरक्षा से एएसपी सिरमौर के लिए अंडर ट्रांसफर चल रहे सुशील कुमार को अब शिमला में तैनाती दी है। वह अब शिमला के एएसपी होंगे।
शिमला के एएसपी मनमोहन सिंह को सीआइडी में एएसपी इंटेलीजेंस लगाया गया है। एएसपी मंडी से फर्स्ट आइआरबी बनगढ़ ऊना के लिए अंडर ट्रांसफर चल रहे पुनीत रघु को थर्ड आइआरबी पंडोह मंडी भेजा है। सुशील कुमार व पुनीत रघु का चार जुलाई को भी तबादला हुआ था। धौलाकुंआ स्थित छठी आइआरबी में कार्यरत बबीता राणा को सिरमौर जिले का एएसपी बनाया गया है। वह पहले भी सिरमौर में सेवाएं दे चुकी हैं।