बाहरी राज्यों से आए मजदूरों के जांचे पहचानपत्र
रामपुर थाना पुलिस ने वीरवार को एक विशेष अभियान के तहत रामप
संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : रामपुर थाना पुलिस ने वीरवार को एक विशेष अभियान के तहत रामपुर और आसपास में बाहरी राज्यों से मजदूरी और अन्य कार्यो के लिए पहुंचे लोगों के पहचान पत्रों की जांच की। जिन मजदूरों के पास पहचानपत्र नहीं पाए गए उन्हें पुलिस ने दो दिन का समय दस्तावेज बनवाने के लिए दिया।
रामपुर के एसडीपीओ अभिमन्यू वर्मा ने बताया कि रामपुर शहर में रोजाना आसपास के क्षेत्रों जगातखाना और ब्रौ से भारी संख्या में लोग कामकाज के लिए व मजदूरी के लिए आते हैं। वीरवार को सब लोगों की जांच पड़ताल की गई है, जो लोग बाहरी राज्यों से यहां आकर रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिनके पास पहचानपत्र नहीं पाए गए हैं, उन्हें दो दिन का समय दिया गया है। इसके बाद पुलिस सख्ती करेगी। इस बारे में एसडीपीओ आनी को भी सूचना दी गई है।