राहुल व प्रियंका पर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ रामपुर पुलिस में शिकायत
युवा कांग्रेस रामपुर ने काग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अ
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Dec 2018 09:37 PM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2018 09:37 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : युवा कांग्रेस रामपुर ने काग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका वाड्रा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ रामपुर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। रामपुर युवा काग्रेस के अध्यक्ष जसवीर ठाकुर और शहरी युकां अध्यक्ष ध्रुव शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर भाजपा के एक संगठन से जुड़े नेता रणबीर सिंह नेगी ने अभद्र टिप्पणी की है। उन्होंने पुलिस से नेगी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कहा कि यदि भविष्य में इस तरह की टिप्पणी की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें