Move to Jagran APP

20 पंचायतों में एक साल के लिए चुने जाएंगे प्रधान

राज्य की 20 पंचायतों में उपचुनाव होंगे और एक साल के लिए लोग पंचायत प्रधान चुनकर आएंगे। उसके बाद दिसंबर 2020 में पंचायतीराज चुनाव होंगे। फिलहाल पंचायत प्रधान के बिना खाली पड़े स्थानों पर चुनाव होने के बाद प्रधान मिलेगा। जिससे पंचायत का सामान्य कामकाज चल पाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त पी मित्रा ने पंचायतीराज उपचुनाव अधिसूचना जारी कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 10:11 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 06:33 AM (IST)
20 पंचायतों में एक साल के लिए चुने जाएंगे प्रधान
20 पंचायतों में एक साल के लिए चुने जाएंगे प्रधान

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल की 20 पंचायतों में उपचुनाव होंगे। पंचायत प्रधान एक साल के लिए चुनकर आएंगे। उसके बाद दिसंबर 2020 में पंचायती राज चुनाव होंगे। फिलहाल पंचायत प्रधान के बिना खाली पड़े स्थानों पर उपचुनाव होने के बाद प्रधान मिलेंगे। इससे पंचायत का सामान्य कामकाज चल पाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त पी मित्रा ने पंचायती राज उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।

loksabha election banner

पी मित्रा ने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को उपचुनाव के लिए सूचित कर दिया गया है। प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त 247 पदों के लिए उपचुनाव होगा। उपचुनाव होने का कारण यह है कि भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी पाए जाने वाले जनप्रतिनिधियों का चुनाव निरस्त हुआ था। इसके अतिरिक्त जनप्रतिनिधियों की मौत होने से भी पद खाली हुए थे। उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

उपचुनाव के लिए पहली नवंबर से नामांकन होंगे। मतदान 17 नवंबर को होगा। पंचायती राज उपचुनाव के तहत प्रदेश में पंचायत प्रधानों की 20 सीटों, उपप्रधानों की 22 सीटों, वार्ड सदस्यों की 196 सीटों, एक जिला परिषद सीट व पंचायत समिति सदस्यों की आठ सीटों के लिए चुनाव होगा। उपचुनाव कार्यक्रम

पहली नवंबर को मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित करनी होगी। एक से तीन नवंबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। पांच नवंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। सात नवंबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन चुनाव चिह्न आबंटित होंगे। 17 नवंबर को सुबह सात बजे से लेकर दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान होगा। उसके बाद पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों की सीटों पर मतगणना होगी। इसी दिन चुनाव परिणाम आएंगे। अगले दिन 18 नवंबर को जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना होगी। कहां कितनी सीटें खाली

प्रदेश का जनजातीय जिला किन्नौर ऐसा है जहां किसी भी सीट के लिए उपचुनाव नहीं होगा। इसके अलावा बिलासपुर जिला में 11 सीटों के लिए उपचुनाव होगा। चंबा में 17 सीटों, हमीरपुर 27, कुल्लू 13, कांगड़ा 53, लाहुल स्पीति चार, मंडी 48, शिमला 14, सिरमौर 17, सोलन 18 व ऊना जिला में 15 सीटों के लिए उपचुनाव होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.