आरट्रैक मुख्यालय मेरठ बदलने पर नहीं हुई चर्चा
आरट्रैक मुख्यालय मेरठ स्थानांतरित करने के मुददे में कोई चर्चा नहीं हुई। सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व आरट्रैक के लेफ्टिनेंट जनरल तरूण कुमार चावला के बीच में बैठक प्रस्तावित थी। इस बैठक में प्रस्तावित मामले को लेकर किसी प्रकार की चर्चा नहीं हुई।
राज्य ब्यूरो, शिमला : सैन्य प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) मुख्यालय को शिमला से मेरठ स्थानांतरित करने के मुद्दे पर बुधवार को कोई चर्चा नहीं हुई। प्रदेश सचिवालय शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व आरट्रैक के लेफ्टिनेंट जनरल तरुण कुमार चावला के बीच हुई बैठक में इस प्रस्तावित मामले पर चर्चा नहीं हो पाई।
जयराम ठाकुर व तरुण कुमार के बीच हुई दस मिनट की मुलाकात में सेना से जुड़े भूमि मामलों पर चर्चा हुई। केंद्र सरकार ने कुछ समय पहले आरट्रैक को मेरठ स्थानांतरित करने का निर्णय लिया था। प्रदेश सरकार ने रक्षा मंत्रालय से मामला उठाया था। इस मामले को केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी उठाया था। उन्होंने आरट्रैक को यथावत रखने का आग्रह किया था। आरट्रैक को शिमला से स्थानांतरित करने पर कोई फैसला नहीं हुआ है। आरट्रैक व प्रदेश सरकार के बीच इस मुद्दे पर चर्चा होती रहती है।
शिमला में पहले सेना की पश्चिम कमान होती थी। केंद्र सरकार ने पश्चिम कमान को चंडी मंदिर स्थानांतरित कर दिया था। उसके बाद सेना की प्रशिक्षण कमान शिमला में बनाई गई। केंद्र सरकार की ओर से आरट्रैक को शिमला से बाहर ले जाने का निर्णय लिया गया था। इसका सरकार और शिमला शहर के लोगों ने विरोध किया था। पहले पश्चिम कमान शिमला की पहचान होती थी मगर अब आरट्रैक यहां की पहचान बन चुकी है।