Move to Jagran APP

नाइजीरिया में बंधक हिमाचल के तीनों युवा रिहा, परिजनों में खुशी की लहर

हिमाचल के जिला कांगड़ा के तीनों युवकों को नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों की कैद से छुड़ाने की खबर मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर है।

By BabitaEdited By: Published: Wed, 11 Apr 2018 03:05 PM (IST)Updated: Thu, 12 Apr 2018 10:01 AM (IST)
नाइजीरिया में बंधक हिमाचल के तीनों युवा रिहा, परिजनों में खुशी की लहर

शिमला, जेएनएन। नाइजीरिया में हिमाचल प्रदेश निवासी तीन भारतीयों को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर बुधवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्री ने कहा, 'हमने नाइजीरिया में अपहृत सुशील कुमार, पंकज कुमार और अजय कुमार को सुरक्षित रिहा करा लिया है।' सुषमा स्वराज ने उनकी रिहाई के प्रयास के लिए नाइजीरिया में भारत के उच्चायुक्त बीएन रेड्डी की भी सराहना की।

loksabha election banner

बताया जाता है कि 12 मार्च को अंतिम बार अपहृतों में शामिल सुशील कुमार के साथ सेटेलाइट फोन से उनके परिजनों की बातचीत हुई थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि नाइजीरियाई समुद्री डाकुओं ने उनके जहाज का अपहरण कर लिया है। जहाज के चालक दल में दो अन्य भारतीय भी शामिल हैं। अपहृत तीनों भारतीय मर्चेंट नेवी में काम करते हैं और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले हैं। 

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि नाइजीरिया में बंधक बनाए गए हिमाचल प्रदेश के तीनों युवाओं को छुड़ा लिया गया है। इस बीच, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस संबंध में केंद्र सरकार का आभार जताया है।

इधर, हिमाचल के जिला कांगड़ा के तीनों युवकों को नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों की कैद से छुड़ाने की खबर मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर है। शिप कैप्टन सुशील धीमान के पिता रघुवीर धीमान ने कहा कि उन्हें विधायक अर्जुन ठाकुर का फोन आया था कि सुषमा स्वराज ने सीएम को बताया है कि तीनों बंधकों को सकुशल छुड़वा लिया गया है। 

कांगड़ा जिला के नगरोटा सूरियां के सुशील धीमान को नाइजीरिया में बंधकों से छुड़ाने के बाद उनके घर में खुशी का माहौल है। मलोग में अजय के परिवार ने उनके रिहा होने पर केंद्र व प्रदेश सरकार का आभर जताया है।

 गौरतलब है कि नाइजीरिया में बंधक जिला कांगड़ा के तीन युवकों की रिहाई न हो पाने से उनके परिजनों की चिंता और बढ़ गई थी। फोन में फिरौती की रकम जल्द न देने पर लुटेरों द्वारा खाना बंद करने व यातनाएं देने की धमकी दी गई थी। वहीं, तीनों युवकों को रिहा करवाने के लिए परिजन समुद्री लुटेरों को फिरौती की रकम देने के  लिए भी तैयार थे।

 कांगड़ा जिला के नगरोटा सूरियां के सुशील धीमान को नाइजीरिया में बंधकों से छुड़ाने के बाद उनके घर में खुशी का माहौल।

प्रदेश व केंद्र सरकार के प्रतिनिधि बंधकों की जल्द रिहाई के आश्वासन तो दे रहे थे, लेकिन जब बंधकों के कुशलक्षेम की कोई कॉल नहीं आती तो उनकी सांसें अटक जाती थी। शाम तीन से छह बजे तक फोन पर ही नजर टिकी रहती थी। पहले लुटेरे हर तीसरे दिन सुशील से सेटेलाइट कॉल से बात करवा देते थे, लेकिन कॉल नहीं आने से परिजनों की चिंता और बढ़ गई थी।

मलोग में अजय के परिवार ने उनके रिहा होने पर केंद्र व प्रदेश सरकार का आभर जताया।

नाइजीरिया में बंधक बनाए गए कांगड़ा जिले के तीन युवकों को सुरक्षित छुड़ाने पर केंद्र सरकार का आभार है। सरकार तीनों युवकों को दिल्ली से हिमाचल लाने में मदद करेगी। 

-जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश

बंधकों की रिहाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आभार। अगवा किए लोगों को विदेशी धरती पर अपहरणकर्ताओं से छुड़ाना मुश्किल होता है लेकिन विदेश मंत्रालय, नाइजीरिया में भारतीय दूतावास व नाइजीरियाई सरकार के प्रयासों से यह सफलता मिली है। 

-जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

तीनों युवकों की सुरक्षित रिहाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आभार। तीनों युवकों के परिजनों को बधाई।

-शांता कुमार, सांसद कांगड़ा संसदीय क्षेत्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.