Move to Jagran APP

जल्द बनेगी नई खेल नीति व विश्वस्तरीय खेल विश्वविद्यालय

हिमाचल प्रदेश के लिए नई खेल नीति तैयार की जा रही है। यह नीति देशभर में स‌र्व्रश्रेष्ठ होगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jun 2018 10:51 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jun 2018 10:51 PM (IST)
जल्द बनेगी नई खेल नीति व विश्वस्तरीय खेल विश्वविद्यालय
जल्द बनेगी नई खेल नीति व विश्वस्तरीय खेल विश्वविद्यालय

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश के लिए नई खेल नीति तैयार की जा रही है। यह नीति देशभर में सर्वश्रेष्ठ होगी। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में विश्वस्तरीय खेल विश्वविद्यालय भी जल्द स्थापित किया जाएगा। खेल विवि में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। यह बात युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने चंडीगढ़ में स्पो‌र्ट्स कॉन्क्लेव 2018 के दौरान कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों की खेल नीतियों का अध्ययन कर हिमाचल की नई खेल नीति तैयार की जा रही है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने व खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य के हर जिला में मिनी स्टेडियम और खेल अकादमी भी स्थापित की जाएगी। साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थानों के विस्तार के लिए करीब 500 करोड़ की विस्तृत परियोजना केंद्र सरकार को भेजी गई है। हिमाचल से संबंधित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी प्रदेश में युवाओं को प्रशिक्षित करने का अवसर दिया जाएगा। प्रदेश की प्रतिभाओं का पलायन रोकने और उन्हें राज्य में ही खेल गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। खेल विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। इन पदों को जल्द भरा जाएगा। इस दौरान पंजाब के खेल व युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी व अंतरराष्ट्रीय रेसलर दिलीप सिंह ठाकुर उर्फ ग्रेट खली भी मौजूद थे। शूटिंग रेंज को केंद्र से सैद्धांतिक मंजूरी

गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में शूटिंग रेंज स्थापित करने के लिए केंद्र से सैद्धातिक मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए स्थान का जल्द चयन कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर दी जाएगी। केंद्रीय खेल मंत्री ने प्रदेश में विश्वस्तरीय खेल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने को भी मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना में हर विधानसभा क्षेत्र में 10 लाख की लागत से खेल मैदान, हर जिला मुख्यालय में एक बहुद्देश्यीय इनडोर खेल परिसर व हर पंचायत में जिम व खेल मैदान बनाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.