कौशल विकास निगम के स्टेट कोर्डिनेटर बने नवीन शर्मा
हिमाचल सरकार ने हमीरपुर जिले के रहने वाले नवीन शर्मा को कौशल विकास निगम का स्टेट कोर्डिनेटर नियुक्त किया है।
By BabitaEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 10:53 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 10:53 AM (IST)
शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कौशल विकास निगम के स्टेट कोर्डिनेटर के तौर पर नवीन शर्मा की नियुक्ति की है। राज्यपाल कार्यलय से इस बाबत अधिसूचना जारी हुई है।
नवीन शर्मा हमीरपुर जिला के पटयाहू गांव के रहने वाले है। छात्र जीवन में एबीवीपी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे फिर हमीरपुर कॉलेज में रहे फिर हिमाचल प्रदेश विवि में इकाई सचिव, अध्यक्ष, प्रान्त मंत्री और उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री भी रहे है। एबीवीपी के पूर्ण कालिक कार्यकर्ता के तौर पर तीन राज्यों का कार्य सम्भाल चुके हैं। नवीन शर्मा ने बीए एलएलबी, तक पढ़ाई की है। इसके साथ ही हमीरपुर जिला से पहली बार सरकार ने बड़ी नियुकि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें