शिमला से ठंडे हुए नाहन व सुंदरनगर
प्रदेश में पहाड़ों से ठंडे मैदान हो गए हैं। शिमला से ज्यादा ठंड नाहन और सुंदरनगर में पड़ रही है। सोमवार को हुई वर्षा के बाद कुछ ऐसा प्रभाव देखने को मिल रहा है कि न्यूनतम तापमान नाहन और सुंदरनगर में कम दर्ज किया गया है।
मैदानों में गर्मी से कुछ राहत मिलने के बाद मंगलवार को धूप निकली। इससे प्रदेश में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 10 अप्रैल से बैसाखी तक यानी 13 अप्रैल तक प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। बर्फबारी व बारिश से एक बार फिर ठंड बढ़ने की उम्मीद है। इसका असर बागवानी के साथ कृषि पर भी पड़ेगा। मौसम में आ रहे इस बदलाव के कारण अब फसलें और फल देर से तैयार होंगे। कहां कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,12.2,22.4
नाहन,9.1,27.9
भुंतर,9.0,29.6
सुंदरनगर,11.3,31.2
पालमपुर,12.0,30.4
कल्पा,3.4,20.6
धर्मशाला,13.6,22.2
ऊना,14.4,34.7
केलंग,2.0,14.0
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)