Move to Jagran APP

आनी में बादल फटा, खड्ड में बाढ़ से मटर की फसल व खेतों को नुकसान

प्रदेश में मानसून के तहत बारिश का क्रम जारी है और इस माह के अंत तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होती रहेगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Sep 2021 08:03 PM (IST)Updated: Wed, 22 Sep 2021 08:37 PM (IST)
आनी में बादल फटा, खड्ड में बाढ़ से मटर की फसल व खेतों को नुकसान
आनी में बादल फटा, खड्ड में बाढ़ से मटर की फसल व खेतों को नुकसान

जागरण टीम, शिमला/आनी : प्रदेश में मानसून के तहत बारिश का क्रम जारी है। जिला कुल्लू में आउटर सराज की रघुपुर घाटी में बुधवार देरशाम बादल फटने से फनौटी खड्ड में बाढ़ आ गई। इस कारण रोहाचला-जुहड़ सड़क के साथ खड्ड किनारे खेत बह गए हैं। भारी बारिश से मटर की फसल को नुकसान पहुंचा है। बादल फटने से आई बाढ़ से सड़क के साथ गांव को जोड़ने वाले पैदल रास्तों का भी नामोंनिशान मिट गया है और लोगों का एक से दूसरे गांव का संपर्क कट गया है।

loksabha election banner

उधर, कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोलन के क्यारी बंगला के समीप भूस्खलन से यातायात करीब आधा घंटा प्रभावित रहा। जेसीबी लगातार यातायात को बहाल किया गया। वहीं, शिमला में मैहली-शोघी बाईपास पर दोपहर बाद भूस्खलन होने से यातायात बाधित हो गया। इससे सेब से लदे कई ट्रक फंस गए। अक्टूबर माह में होगी मानसून की वापसी

इस माह के अंत तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। ऐसे में मानसून की वापसी अक्टूबर में होगी। बुधवार को पालमपुर में 41 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी 5-6 मिलीमीटर बारिश हुई है। चंबा, डलहौजी व हमीरपुर को छोड़कर लगभग सभी स्थानों पर बारिश हुई है।

लगातार बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि राज्य में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। 25 व 26 सितंबर को राज्य में बारिश की संभावना नहीं है। शेष दिनों में बारिश होने का क्रम बना रहेगा। राज्य में तापमान की स्थिति

शहर,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,15.4,20.2

सुंदरनगर,18.3,26.0

भुंतर,17.7,25.1

कल्पा,10.0,17.6

धर्मशाला,18.2,25.8

ऊना,22.3,25.8

नाहन,22.1,24.8

केलंग,8.4,17.1

पालमपुर,17.0,24.4

सोलन,17.8,26.5

कांगड़ा,19.4,28.1

मंडी,17.1,25.2

बिलासपुर,22.0,25.1

हमीरपुर,20.4,24.6

चंबा,19.0,28.3

डलहौजी,14.0,17.9

कुफरी,13.0,18.3


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.