विधानसभा का मानसून सत्र 19 अगस्त से, 11 बैठकें होंगी
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र 19 अगस्त से आरंभ होकर 31 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र में कुल 11 बैठकें होंगी। प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधानसभा का सत्र बुलाए जाने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। मॉनसून के हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं।
राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 19 अगस्त से शुरू होगा। सत्र 31 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र में 11 बैठकें होंगी। राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधानसभा का मानसून सत्र बुलाए जाने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। इसमें विपक्ष के तेजतर्रार तेवर देखने को मिलेंगे। जयराम सरकार को कांग्रेस प्रदेश में कानून व्यवस्था, लगातार सड़क हादसों और जंगली जानवरों के आतंक से किसानों व आम लोगों को राहत न मिलने पर घेरेगी। कांग्रेस इस सत्र के दौरान सीमेंट के दाम, बरसात में सड़कों की हालत और दिल्ली में आढ़तियों की लूट को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर रही है। मानसून सत्र के दौरान 24 व 25 अगस्त को अवकाश रहेगा। शोकोदगार से सत्र की शुरुआत होगी। सत्र के दौरान 22 व 29 अगस्त को गैर सरकारी कार्य दिवस होगा। बिंदल ने सदस्यों से मांगा पूर्ण सहयोग
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिदल ने सत्ता पक्ष व विपक्ष के सभी सदस्यों से सत्र को शांतिपूर्ण तरीके से चलाने के लिए पूर्ण सहयोग मांगा है। सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों को जनहित के मुद्दों को उठाना चाहिए।
कांग्रेस लोगों के मामलों को उठाने से विधानसभा सत्र के दौरान पीछे नहीं हटेगी। जनता की समस्याओं को सत्र के दौरान उठाया जाएगा। सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
-मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप