विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला में हुई नोटों की बारिश! बैंक जा रहे शख्स की जेब से बंदर ने निकाले 81,800 रुपये, पेड़ पर चढ़कर नीचे फेंके

Published: Thu, 12 Nov 2026 01:51 PM (IST)

शिमला में एक व्यक्ति बैंक में पैसे जमा करने जा रहा था, तभी एक बंदर ने उसकी जेब से ₹81,800 निकाल कर पेड़ से नीचे फेंक दिए।

उपायुक्त कार्यालय के बाहर बंदर ने बरसाए पैसे, पेड़ से नीचे फेंके हजारों रुपये (फोटो- जागरण)

उपायुक्त कार्यालय के बाहर बंदर ने बरसाए पैसे, पेड़ से नीचे फेंके हजारों रुपये (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. बंदर ने व्यक्ति की जेब से ₹81,800 निकाले।

  2. पेड़ पर चढ़कर नोटों को नीचे फेंका, भीड़ जुटी।

  3. कुछ नोट फटे, ₹1500 का हिसाब नहीं मिल पाया।

जागरण संवाददाता, शिमला। राजधानी शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर वीरवार को उस समय अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जब एक बंदर ने पेड़ पर चढ़कर हजारों रुपये नीचे बरसाने शुरू कर दिए।

दरअसल, बंदर बैंक में पैसे जमा करवाने जा रहे एक व्यक्ति की जेब से 81,800 रुपये का पैकेट निकालकर पेड़ पर जा चढ़ा था। इसके बाद उसने पैकेट से एक-एक कर नोट निकालकर नीचे फेंकने शुरू कर दिए।

अचानक पेड़ से नोट गिरते देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। वहीं, अपनी जमा पूंजी को इस तरह बिखरता देख संबंधित व्यक्ति के होश उड़ गए। वह बंदर से पैसे बचाने के लिए परेशान होता रहा। इस दौरान उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों और अन्य लोगों ने उसकी मदद की और पेड़ के नीचे बिखरे नोट समेटने शुरू कर दिए।

बंदर नें 500 के नोट फाड़ डाले

काफी मशक्कत के बाद अधिकांश पैसे मिल गए, लेकिन व्यक्ति के अनुसार करीब 1500 रुपये का हिसाब नहीं मिल पाया। बंदर ने 500 रुपये के कुछ नोट फाड़कर भी नुकसान पहुंचाया।

उपायुक्त कार्यालय के बाहर हुई इस घटना को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। बंदर की इस हरकत ने एक बार फिर शहर में बंदरों के आतंक और लोगों की परेशानी को चर्चा में ला दिया।

यह भी पढ़ें- 'अचानक पेड़ से हेलमेट पर झपटा बंदर और उजड़ गया परिवार', गाजीपुर में सड़क हादसे में दो की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।