Move to Jagran APP

बूथ स्तर पर भाजपा की मजबूती का मंत्र

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन लोकसभा चुनाव की जीत का रूपरेखा बनाई गर्ठ।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 11:18 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 11:18 PM (IST)
बूथ स्तर पर भाजपा की मजबूती का मंत्र

राज्य ब्यूरो, शिमला : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन लोकसभा चुनाव जीतने की रणनीति बनी। बूथ स्तर पर भाजपा की मजबूती का मंत्र दिया गया। चुनाव के लिए अभी से सक्रिय होकर जुटने का आह्वान किया गया। भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया।

loksabha election banner

बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। केरल व हिमाचल में बरसात के दौरान हुए नुकसान व मानवीय क्षति पर दुख प्रकट किया गया। तय किया गया कि केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भाजपा प्रत्येक मंडल से 50 हजार रुपये एकत्रित कर भेजेगी। बैठक में अल्पकालीन विस्तारक योजना, काव्याजलि कार्यक्रमों की समीक्षा, विभिन्न मोचरें द्वारा बूथ पर नए सदस्यों को बनाने की समीक्षा, कार्यालय निर्माण, मन की बात व पन्ना प्रमुख सम्मेलनों जैसे कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन है भाजपा की मुख्य ताकत : पांडेय

भाजपा प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा कि पीटरहॉफ से कांग्रेस का कुशासन खत्म हुआ था। यहीं पर एक साल बाद भाजपा कार्यसमिति की बैठक हो रही है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें जीतेगी।

उन्होंने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि भाजपा की मुख्य ताकत उसका संगठन है। लगभग एक वर्ष पूर्व इसी स्थान पर आयोजित प्रदश्ेा कार्यसमिति की बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश काग्रेस सरकार के कुशासन के खात्मे का संकल्प लिया था। संयोगवश आज इसी स्थान पर पुन: भाजपा की कार्यसमिति का आयोजन हो रहा है। चारों सीटें जीतने के लिए पुन: संकल्प की आवश्यकता है। कोई भी चुनाव आसान नहीं होता है। संगठन चुनाव लड़े, इसके लिए बूथ स्तर की रचना को पुन: जागृत करने की आवश्यकता है। अभी से चुनाव प्रबंधन की टीम को सक्रिय होकर काम करने के लिए जुट जाना चाहिए। सुखराम ने परिवार के लिए मांगा टिकट

बैठक में टिकट आवंटन पर चर्चा नहीं हुई। लेकिन पंडित सुखराम ने परिवार के लिए टिकट मांगा। बैठक में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा ने इस पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। ये रहे उपस्थित

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में हुई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शाता कुमार, सासद अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप व रामस्वरूप शर्मा उपस्थित हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल बैठक में नहीं पहुंचे। नड्डा व रामलाल बैठक में वीरवार को पहुंचेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.