Fire in Himachal: हिमाचल के रोहड़ू में लगी भीषण आग, चार मंजिला मकान जलकर राख; बेघर हुए सात परिवार
Fire in Himachal हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आसपास के ग्रामीणों ने भी मकान से आग की लपटों को उठता देख मौके पर पहुंचे। साथ ही आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई। लेकिन मगर दमकल वाहन के पहुंचने से पहले मकान पुरी तरह से आग की लपटों में घिर गया था।
जागरण संवाददाता, रोहड़ू। Fire in Himachal: हिमाचल के नावर स्थित बरेष्टू गांव में गुरुवार शाम हुई आगजनी की घटना में चार मंजिला मकान जलकर राख हो गया। घटना में सात परिवार प्रभावित हुए है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
घर से बाहर काम कर रहे थे परिवार के सदस्य
जानकारी के अनुसार आग गुरुवार शाम करीब पांच बजे लगी। उस समय परिवार के सदस्य घर से बाहर काम कर रहे थे। परिवार के एक सदस्य को जब घर से धुंआ उठता हुआ दिखा तो उन्होंने शोर मचान शुरू किया। तेज हवा के साथ आग की लपटों ने देखते ही देखते पुरे मकान को अपने लपेटे में ले लिया।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम
आसपास के ग्रामीणों ने भी मकान से आग की लपटों को उठता देख मौके पर पहुंचे। साथ ही आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई। लेकिन मगर दमकल वाहन के पहुंचने से पहले मकान पुरी तरह से आग की लपटों में घिर गया था। चार मंजिला मकान में कुल 40 कमरे थे। जिसमें सात परिवार रह रहे थे।
यह भी पढ़ें: Himachal Police News: हिमाचल में शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस का एक्शन, पांच जगहों पर पकड़ी गई इतनी बोतलें
हादसे में करोड़ों के नुकसान का अनुमान
हादसे में करोड़ों के नुकसान का अनुमान है। पीड़ीत परिवारों में दयानंद पुत्र जोबन दास, अंजु पत्नी स्व, धर्मेंद्र शर्मा, राम गोपाल शर्मा पुत्र स्व. विश्व देव शर्मा, मनमोहन शर्मा पुत्र स्व. विश्व देव शर्मा, सुरेश शर्मा पुत्र स्व, विश्व देव शर्मा, पुशअपा शर्मा पुत्र स्व. जोबन दास, यशवंत शर्मा पुत्र स्व. जोबन दास शामिल है।
यह भी पढ़ें: Mandi News: मनाली के लिए अब आरामदायक होगा सफर, जुड़ गए कैंची मोड के दोनों छोर; जल्द ही सरपट दौड़ेंगे वाहन
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने शरौंथा में हुई आगजनी की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन से मांग उठाई है कि पीढ़ित परिवारों की हर संभव सहायता की जाए।