हिमाचल से 12 को लौटेगा मानसून
हिमाचल प्रदेश से मॉनसून इसी सप्ताह पांच दिन बाद वापिस लौट जाएगा। आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। मॉनसून की बीते वर्ष चार अक्टूबर को वापसी हुई थी। प्रदेश की ऊंची चोटियों सहित रोहतांग में बर्फबारी के साथ शिमला चंबा और कल्पा में बारिश हुई है।
राज्य ब्यूरो, शिमला : मौसम विभाग ने आठ से 10 अक्टूबर तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग का दावा है कि हिमाचल से मानसून 12 अक्टूबर को लौट जाएगा। पिछले साल चार अक्टूबर को मानसून की प्रदेश से वापसी हुई थी।
प्रदेश की ऊंची चोटियों सहित रोहतांग दर्रे में सोमवार को आधा फीट हिमपात जबकि शिमला, चंबा व कल्पा में बारिश हुई। भुंतर में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस जबकि शिमला में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। प्रदेश में इस बार मानसून से करीब 1223 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सड़कों व पुलों को हुए नुकसान के कारण लोक निर्माण विभाग की प्रदेश में सबसे अधिक 597 करोड़ रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी गई है। केंद्रीय टीम भी प्रदेश का दौरा कर चुकी है। कहां कितनी हुई बारिश
शिमला,03
चंबा,01
कल्पा,0.2
(बारिश मिलीमीटर में) कहां कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
केलंग,3.9,11.3
कल्पा,8.7,13.0
शिमला,13.1,21.7
सोलन,15.0,25.0
भुंतर,16.5,26.4
नाहन,17.1,24.9
सुंदरनगर,18.3,30.0
ऊना,18.5,32.2
कांगड़ा,19.2,28.4
हमीरपुर,19.8,30.7
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)