विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूध उत्पादकों को बड़ी राहत, हिमाचल में प्रोत्साहन राशि दोगुनी; सीएम सुक्खू का जताया आभार

Published: Fri, 30 Oct 2026 05:35 PM (IST)

उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने दूध उत्पादकों के लिए प्रोत्साहन राशि ₹3 से बढ़ाकर ₹6 प्रति लीटर करने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। फाइल फोटो

HighLights

  1. प्रोत्साहन राशि ₹3 से बढ़कर ₹6 प्रति लीटर हुई।

  2. हिमाचल दूध खरीद पर एमएसपी लागू करने वाला पहला राज्य।

  3. पशुपालकों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती।

राज्य ब्यूरो, शिमला। उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने दूध उत्पादकों की प्रोत्साहन राशि 3 से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर करने के फैसले के लिए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि पात्र दूध उत्पादकों को डीबीटी के जरिए यह राशि मिलेगी और सरकार ने इसके लिए 14 करोड़ रुपये का बजट रखा है।

पठानिया ने कहा कि हिमाचल दूध खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। सरकार ने गाय के दूध का खरीद मूल्य 32 से बढ़ाकर 61 रुपये और भैंस के दूध का 47 से बढ़ाकर 71 रुपये प्रति लीटर किया है। इससे उत्पादकों को औसतन 48.86 करोड़ रुपये प्रतिमाह का लाभ मिल रहा है।

दूध खरीद एक लाख से बढ़कर लगभग तीन लाख लीटर प्रतिदिन हुई है। कांगड़ा के ढगवार में करीब 250 करोड़ रुपये से 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता का संयंत्र बन रहा है। आगामी वर्षों में संग्रहण और प्रसंस्करण सुविधाओं पर 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि इन कदमों से पशुपालकों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।