विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आठ IAS और 5 HAS अधिकारियों का ट्रांसफर; किसे मिली कहां तैनाती?

Published: Mon, 12 Jan 2026 09:40 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है, जिसमें 8 आईएएस और 5 एचएएस अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त ...और पढ़ें

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। सांकेतिक फोटो

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. हिमाचल में 8 IAS और 5 HAS अधिकारियों का तबादला।

  2. गंधर्वा राठौर हमीरपुर की नई उपायुक्त नियुक्त।

  3. कई अधिकारियों को अतिरिक्त विभागों का जिम्मा सौंपा।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 आइएएस अधिकारियों और पांच एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश व अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
जिला उपयुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह के सचिव पद पर पदोन्नत होने के बाद विशेष सचिव कार्मिक का पदभार संभाल रही गंधर्वा राठौर को उपयुक्त हमीरपुर लगाया है।

जबकि अमरजीत सिंह को सचिव सहकारिता लगाया गया है। एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती को आयुक्त नगर निगम पालमपुर लगाया है। आइएएस अधिकारी संदीप कदम के प्रतिनियुक्ति पर जाने के कारण उनके विभागों का जिम्मा सौंपा गया है। सचिव प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण एवं विदेश मामले ए शायना मोल जो आयुष विभाग का अतिरिक्त कार्यभार देख रही थी उन्हें मंडलायुक्त शिमला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

सुदेश मोखटा की तैनाती के अलग से आदेश

मंडलायुक्त कांगड़ा विनोद कुमार सचिव तकनीकी शिक्षा लगाया है, वह मंडलायुक्त कांगड़ा का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। पदभार का इंतजार कर रहे दलीप कुमार नेगी को विशेष सचिव राज्य कर एवं आबकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें विशेष सचिव उद्योग एवं गृह का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

वह सुदेश मोखटा को भारमुक्त करेंगे। सुदेश मोखटा की तैनाती के अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। एडीसी कम परियोजना निदेशक (डीआरडीए) शिमला दिव्यांशु सिंगल को हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के प्रबंध निदेशक लगाया है वह प्रबंध निदेशक चिकित्सा सेवा निगम का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। एसडीएम अंब आइएएस सचिन शर्मा को एडीसी कम परियोजना निदेशक (डीआरडीए) शिमला लगाया गया है।

एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश

प्रदेश सरकार ने पांच एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश के साथ अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव राजीव कुमार जो निदेशक सूचना एवं जन संपर्क विभाग शीत की अन्य कार्यभार देख रहे हैं उन्हें विशेष सचिव कार्मिक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की संजीत शर्मा को एसडीएम थुनाग लगाया है। एडीएम कम परियोजना निदेशक आइटीडीपी भरमौर कुलबीर सिंह राणा को उपयुक्त राहत एवं पुनर्वास तलवाड़ा लगाया है। वह एसडीएम फतेहपुर को अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त करेंगे।

पदभार का इंतजार कर रहे सुमेध शर्मा को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं और पदभार का इंतजार कर रहे गणेश ठाकुर को नगर निगम पालमपुर में संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।