स्वच्छता के लिए संभाला मोर्चा
नाहल गांव को साफ-सुथरा रखने के लिए महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया
संवाद सूत्र, कुमारसैन : नाहल गांव को साफ-सुथरा रखने के लिए महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया है। कूड़े से गांव को निजात दिलाने के लिए कदमताल की है। अब गंदगी को गड्ढा खोदकर ठिकाने लगाया जाएगा। यह निर्णय इसलिए लिया कि बेसहारा पशु व बंदर कूड़े में मुंह न मारे। महिला मंडल नाहल की बैठक में प्रधान संजना ठाकुर की अध्यक्षता में इस निर्णय पर सभी ने मुहर लगा दी है।
महिला मंडल की बैठक के बाद होमगार्ड कुमारसैन कंपनी के कंपनी कमांडर रोहिन पमराल ने महिलाओं को साफ-सफाई व आग से निपटने के लिए घरेलू उपायों के बारे में भी जानकारी दी। कंपनी कमांडर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में लगभग प्रत्येक घर में छोटे स्प्रे पीठू पंप मौजूद रहते हैं तो आग को शुरू में ही फैलने से रोका जा सकता है। ग्रामीण यदि ऐसी घटनाओं से निपटने के तरीके जानते होंगे तो नुकसान की संभावना को कम किया जा सकता है।