विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election Result 2022 Winners List: हिमाचल चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी, जानें- हर सीट का रिजल्ट

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 08 Dec 2022 08:24 AM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 07:47 PM (IST)

Himachal Election Result 2022 Winners List हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव मतों की गिनती जारी
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव मतों की गिनती जारी

नई दिल्ली, जेएनएन। Live Himachal Pradesh Election Result 2022 Winners List: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. कड़ाके की ठंड के बीच भी प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ नजर आ रहा है। ह‍िमाचल प्रदेश की स‍िराज विधानसभा सीट पर जयराम ठाकुर ने बड़ी जीत दर्ज की है। ठाकुर ने 20 हजार से भी ज्यादा मतों से कांग्रेस के चेतराम को मात दी है। फिलहाल, बीजेपी ने 18 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 7 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 39 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। 

जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राजभवन से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। लोगों के विकास के लिए काम करना कभी बंद नहीं करेंगे। हमें चीजों का विश्लेषण करने की जरूरत है। कुछ मुद्दे ऐसे थे, जिन्होंने नतीजों की दिशा बदल दी। 

66 फीसदी हुआ मतदान

12 नवंबर को राज्य की 68 सीटों पर करीब 66 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 55,92,828 मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष, जबकि 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर के लोग शामिल हुए थे। 

क्या बदलेगा इतिहास?

हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां किसी भी दल को दोबारा सत्ता नहीं मिली है. 2022 में बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से जीत के दावे किए जा रहे हैं लेकिन इस बीच राज्य में तीसरी आम आदमी पार्टी ने भी दस्तक दी है। इस बीच यहां ये भी बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सत्ता हासिल की थी। राज्य में 2017 के विधानसभा चुनावों में 75.57 प्रतिशत मतदान हुआ था।

विधानसभा सीट         जीत/हार

1- चुराह----हंस राज (भाजपा) जीते

2 भरमौर---- डॉ जनक राज (भाजपा) जीते

3 चंबा---- नीरज नायर (कांग्रेस) जीते

4 डलहौजी---- दविंदर सिंह (भाजपा) जीते 

5 भट्टियात---- कुलदीप सिंह पठानिया (कांग्रेस) जीते 

6 नूरपुर----- रणवीर निक्का (भाजपा) जीते

7 इंदौरा---- मलेन्द्र राजन (कांग्रेस) जीते

8 फतेहपुर----- भवानी सिंह पठानिया (कांग्रेस) जीते

9 जवाली----- चंद्र कुमार (कांग्रेस) जीते

10 देहरा----  डॉ होशयार सिंह (निर्दलीय) जीते

11 जसवां-----  बिक्रम सिंह (भाजपा) जीते

12 ज्वालामुखी----- संजय रत्न (कांग्रेस) जीते

13 जयसिंहपुर---- यादविंदर गोमा (कांग्रेस) जीते

14 सुलह----- विपिन सिंह परमार (भाजपा) जीते

15 नगरोटा---- आर.एस बाली (कांग्रेस) जीते

16 कांगड़ा----- केवल सिंह पठानिया (कांग्रेस) जीते 

17 शाहपुर----- केवल सिंह (कांग्रेस) जीते

18 धर्मशाला----- सुधीर शर्मा (कांग्रेस) जीते

19 पालमपुर------ आशीष बुटैल (कांग्रेस) जीते

20 बैजनाथ------ किशोरी लाल (कांग्रेस) जीते

21 लाहौल और स्पीति---- रवि ठाकुर (कांग्रेस) जीते

22 मनाली----- भुवनेश्वर गौड़ (कांग्रेस) जीते

23 कुल्लू------सुंदर सिंह ठाकुर (कांग्रेस) जीते

24 बंजार-----सुरेंद्र शौरी (भाजपा) जीते

25 अन्नी----- लोकेंद्र कुमार (भाजपा) जीते

26 करसोग------ दीप राज (भाजपा) जीते

27 सुंदरनगर----- राकेश कुमार (भाजपा) जीते

28 नाचन-------- विनोद कुमार (भाजपा) जीते

29 सिराज------ जयराम ठाकुर (भाजपा) जीते

30 दारंग------ पूर्ण चन्द (भाजपा) जीते

31 जोगिंदरनगर-------- प्रकाश प्रेम कुमार (भाजपा) जीते

32 धरमपुर----- चंद्रशेखर (कांग्रेस) जीते

33 मंडी------- अनिल शर्मा (भाजपा) जीते

34 बल्ह------- इंदर सिंह (भाजपा) जीते

35 सरकाघाट------ दिलीप ठाकुर (भाजपा) जीते

36 भोरंज------- डॉ अनिल धीमान (भाजपा) जीते

37 सुजानपुर------- राजेन्द्र सिंह (कांग्रेस) जीते

38 हमीरपुर------- आशीष शर्मा (निर्दलीय) जीते

39 बरसर-------- इंद्रदत्त लखनपाल (कांग्रेस) जीते

40 नादौन-------  सुखविंदर सिंह सुक्खू (कांग्रेस) जीते

41 चिंतपूर्णी---------- सुदर्शन सिंह बबलू (कांग्रेस) जीते

42 गगरेट------- चैतन्य शर्मा (कांग्रेस) जीते

43 हरोली------ मुकेश अग्निहोत्री (कांग्रेस) जीते

44 ऊना-------- सतपाल सिंह (भाजपा) जीते

45 कुटलैहड़----------  दविन्द्र कुमार (कांग्रेस) जीते

46 झण्‍डुता---------  जीत राम कटवाल (भाजपा) जीते

47 घुमारवीं-------- राजेश धर्माणी (कांग्रेस) जीते

48 बिलासपुर--------- त्रिलोक जमवाल (भाजपा) जीते

49 श्री नैना देवीजी---- रणधीर शर्मा (भाजपा) जीते

50 अर्की------- संजय (कांग्रेस) जीते

51 नालागढ़--------- के.एल. ठाकुर (निर्दलीय) जीते

52 दून----  राम कुमार (कांग्रेस) जीते

53 सोलन-------- धनी राम शांडिल (कांग्रेस) जीते

54 कसौली--------  विनोद सुल्तानपुरी (कांग्रेस) जीते

55 पच्छाद-------- रीना (भाजपा) जीत

56 नाहन----------  अजय सोलंकी (कांग्रेस) जीते

57 श्री रेणुकाजी----- विनय कुमार (कांग्रेस) जीते

58 पांवटा साहिब------- सुख राम (भाजपा) जीते

59 शिलाई------- हर्षवर्धन चौहान (कांग्रेस ) जीते

60 चौपाल----- श्री बलबीर सिंह वर्मा (भाजपा) जीते

61 ठियोग------- कुलदीप सिंह राठौर (कांग्रेस) जीते

62 कसुम्‍पटी--------- अनिरुद्व सिंह (कांग्रेस) जीते

63 शिमला--------- हरीश जनारथा (कांग्रेस) जीते

64 शिमला ग्रामीण-------- विक्रमादित्य सिंह (कांग्रेस) जीते

65 जुब्‍बल-कोटखाई----- रोहित ठाकुर (कांग्रेस) जीते 

66 रामपुर--------- नंदलाल (कांग्रेस) जीते

67 रोहड़ू----------- मोहन लाल ब्राक्टा (कांग्रेस) जीते

68 किन्नौर--------- जगत सिंह नेगी (कांग्रेस) जीते

ये भी पढ़ें: 

Himachal Election Results 2022 LIVE: किसको मिलेगी हिमाचल की बागडोर, 8 बजे से आएंगे रूझान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।