Move to Jagran APP

शानन में होटल कर्मी पर तेंदुए ने किया हमला

शानन में होटल कर्मी विनोद पर तेंदुए ने हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 09:36 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 09:36 PM (IST)
शानन में होटल कर्मी पर तेंदुए ने किया हमला

जागरण संवाददाता, शिमला : शानन में होटल कर्मी विनोद पर तेंदुए ने हमला कर दिया। विनोद को गंभीर चोटें आई हैं। होटल विलो बैंक में काम करने वाला विनोद रविवार रात करीब 12 बजे ड्यूटी खत्म कर पैदल घर जा रहा था कि तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। हालांकि विनोद ने तेंदुए से छूटकर जान बचा ली, लेकिन शहर में इस तरह की घटना से लोग सहमे हुए हैं।

loksabha election banner

उधर, सोमवार को टुटू के साथ लगते शकौली गांव में कोल्ड ड्रिंक के स्टोर में लैपर्ड कैट घुस गई। डिस्टिब्यूटर उस समय गाड़ी लोड कर रहे थे। एक कर्मचारी ने लैपर्ड कैट को तेंदुआ समझ कर स्टोर बंद कर दिया। इसकी सूचना वन विभाग को दी और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्टोर खोला तो अंदर लैपर्ड कैट थी। जिसे बाहर निकाल दिया। हालांकि शिमला शहर में आए दिन कहीं न कहीं तेंदुआ देखा जा रहा है। कई लोगों को तेंदुए जख्मी भी कर चुके हैं। इससे लोगों में दहशत है। वन विभाग ने सभी स्थानों पर पिंजरे लगाए हैं, लेकिन अभी तक तेंदुए पकड़ में नहीं आए हैं।

-------

शकौली गांव में एक स्टोर में लैपर्ड कैट कैद हो गई थी। वन विभाग के कर्मचारियों ने इसे बाहर निकाल दिया। यह इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाती है। जिन स्थानों पर पहले तेंदुए देखे गए थे वहां पर पिंजरे लगाए गए हैं।

-अमित शर्मा, डीएफओ शिमला ग्रामीण।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.