विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाना लक्ष्य : कुलदीप राठौर
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि उनका एकमात्र प्रयास प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनाना है। इसके लिए जरुरी है कि विधानसभा उपचुनाव में सभी एकजुटता से जुट जाएं।
राज्य ब्यूरो, शिमला : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य हिमाचल में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनाना है। इसके लिए जरूरी है कि विधानसभा उपचुनाव में सभी एकजुटता से जुट जाएं।
कुलदीप राठौर ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि यदि कोई गिले शिकवे हैं तो उन्हें दूर कर पार्टी की मजबूती के लिए आगे आएं। हमारी लड़ाई साप्रदायिक ताकतों से है जिससे मिलकर लड़ना है। वह आम कार्यकर्ता के रूप में काम कर सभी से संवाद कर रहे हैं। कांग्रेस को देशभर में पुनस्र्थापित करने में हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता को योगदान देना होगा। पूरे मनोबल से चुनाव लड़कर इसमें सफल होना है।