Move to Jagran APP

जानें कैसे ABVP से BJP के शीर्ष तक पहुंचे जे पी नड्डा

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एबीवीपी में सक्रिय होकर 1975 के जय प्रकाश नारायण आंदोलन में भूमिका निभाई।

By Babita kashyapEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 10:53 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 10:53 AM (IST)
जानें कैसे ABVP से BJP के शीर्ष तक पहुंचे जे पी नड्डा
जानें कैसे ABVP से BJP के शीर्ष तक पहुंचे जे पी नड्डा

शिमला, जेएनएन। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ((Jagat Prakash Nadda ) का जन्म दो दिसंबर 1960 को पटना (बिहार) में हुआ। इनके पिता नारायण लाल नड्डा पटना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर व रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रहे। जेपी नड्डा ने प्रारंभिक शिक्षा बिहार से हासिल की और स्नातक की पढ़ाई पटना विश्वविद्यालय से पूरी की।

loksabha election banner

जेपी नड्डा ने पटना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में सक्रिय होकर कई छात्र आंदोलनों व 1975 के जय प्रकाश नारायण आंदोलन में भूमिका निभाई। इसके बाद वह हिमाचल आ गए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी की। नड्डा एबीवीपी से भाजपा के शीर्ष तक पहुंचे। उन्होंने संगठनात्मक कार्य की दृष्टि से कई प्रदेशों के प्रभारी व चुनाव प्रभारी के रूप में कार्य किया जिनमें जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना, बिहार, छत्तीसगढ़, केरल व उत्तर प्रदेश प्रमुख हैं। 

जेपी नड्डा का जीवन परिचय

  • 1983 : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए।
  • 1984 : एबीवीपी के पूर्णकालीन कार्यकर्ता के रूप हिमाचल में संगठन मंत्री रहे।
  • 1985-89 : दिल्ली में एबीवीपी के पूर्णकालीन कार्यकर्ता के रूप में संगठन मंत्री। कई छात्र आंदोलनों        का नेतृत्व किया।
  • 1989 : एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी निभाई।
  • 1990 : भाजपा में संगठन मंत्री की जिम्मेदारी के साथ हिमाचल प्रदेश भेजे गए।
  • 1991 : भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। तत्कालीन अध्यक्ष मुरली
  •             मनोहर जोशी के नेतृत्व में कार्य करते हुए तिरंगा यात्रा में युवाओं के साथ रहे।
  • 1993 : हिमाचल में बिलासपुर सदर सीट से विधायक चुने गए। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में                       नेता प्रतिपक्ष बने।
  • 1998-2003 : दोबारा विधायक चुने गए। हिमाचल सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में स्वास्थ्य व                            परिवार कल्याण, संसदीय कार्य मंत्री का कार्यभार संभाला।
  • 2007 : तीसरी बार विधायक बने। वन एवं पर्यावरण, विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री रहे।
  • 2010 : मंत्री पद से त्यागपत्र देकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बने। तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी की टीम के सदस्य के रूप में कार्य करते हुए केंद्रीय कार्यालय  प्रभारी व कई राज्यों के प्रभारी व चुनाव प्रभारी रहे।
  • 2012 : हिमाचल से राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए।
  • 2013 : राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में दोबारा राष्ट्रीय महामंत्री चुने गए।
  • 2014 : केंद्रीय चुनाव प्रबंध समिति के सदस्य रहे। अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा की सर्वोच्च  समिति संसदीय दल के सदस्य सचिव व राष्ट्रीय महामंत्री चुने गए। नवंबर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का कार्यभार संभाला।

 पिता नारायण लाल नड्डा बोले जेपी में बचपन से ही थे नेतृत्व क्षमता के गुण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.