पहाड़ से गिरे पत्थर, चार वाहन क्षतिग्रस्त
बारिश के बाद अब पहाड़ों से मलबा गिरने से वाहनों पर खतरा मंडराने लगा है। टुटू में रेलवे स्टेशन के समीप पहाड़ी से मलबा आने और पत्थर गिरने के कारण चार वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
जागरण संवाददाता, शिमला : बारिश के बाद अब पहाड़ों से भूस्खलन होने से वाहनों पर खतरा मंडराने लगा है। टुटू में रेलवे स्टेशन के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने से चार वाहनों को नुकसान पहुंचा है। इसमें दो वाहन तो काफी ज्यादा क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनके शीशे तक टूट गए हैं। अन्य दो वाहनों को थोड़ा ही नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बाद में सड़क से मलबा हटा दिया गया लेकिन पहाड़ी से पत्थर गिरने से काफी नुकसान हुआ है। इससे ओर नुकसान होने की आशंका अभी बनी है। पहाड़ी के दरकने से लगातार ही पत्थर गिर रहे हैं। पहाडी से छोटा पेड़ भी सड़क पर गिरा, इसे शीघ्र ही हटा दिया। मामले की सूचना प्रशासन को मिलते ही इस पर जल्द से कार्रवाई कर सड़क को खोल दिया था।