हिमाचल में सड़क हादसे ने शादी की खुशियां मातम में बदलीं, कार खाई में गिरने से दो भाइयों सहित 3 की मौत
हिमाचल प्रदेश के लाहुल-स्पीति में एक शादी समारोह से लौट रही कार चंद्रभागा नदी में गिरने से भीषण हादसा हो ...और पढ़ें

लाहुल में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
लाहुल-स्पीति में शादी से लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त हुई।
चंद्रभागा नदी में गिरी कार, दो भाइयों समेत तीन की मौत।
हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, केलंग। हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसे ने शादी की खुशियां मातम में बदल दीं। जिला लाहुल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल के तांदी क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर चंद्रभागा नदी किनारे जा गिरी। हादसे में दो सगे भाइयों समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इनकी हुई मौत
मृतकों की पहचान शिव कुमार पुत्र रूप सिंह निवासी सलग्रां, कार्तिक पुत्र जयराम चंद निवासी सलग्रां और अजय पुत्र रूम सिंह निवासी सलग्रां के रूप में हुई है।
ये घायल
रोहित पुत्र मदन लाल निवासी सलग्रां, चालक पुष्पेंद्र पुत्र अमरनाथ निवासी भुजुंड, समीर पुत्र राम कृष्ण निवासी सलग्रां व विवेक पुत्र देवी सिंह घायल हुए हैं।
6 एक ही गांव के निवासी
एचआर 03 पी 3251 नंबर की कार में सवार होकर सभी लोग कार में सवार होकर कुठाड़ (तांदी) गांव से शादी समारोह में शामिल होकर सलग्रां गांव लौट रहे थे। कार में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें छह सलग्रां गांव और एक भुजंड निवासी था।
मोड़ पर खोया नियंत्रण
वीर मंदिर तांदी के समीप मोड़ पर चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। इससे कार सड़क से नीचे नदी किनारे जा गिरी और तीन लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी तांदी, थाना उदयपुर और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर पहुंचाया गया तथा मृतकों के शव सीएचसी उदयपुर लाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
