ठियोग कुमारसैन मंडल नृत्य स्पर्धा में अव्वल
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित नृत्य
जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा महिला मोर्चा की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में ठियोग कुमारसैन मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गीत में कागड़ा संसदीय क्षेत्र की नूतन प्रथम, सोनम द्वितीय व अस्टा जम्बाल तृतीय स्थान पर रही। शिमला संसदीय क्षेत्र से रीना ठाकुर प्रथम, निशा अग्रवाल द्वितीय व रीना कश्यप तृतीय स्थान पर रही। कविता प्रतियोगिता में कांगड़ा की रीना चौधरी प्रथम, दया पठानिया द्वितीय, मंडी से निधि प्रथम, रिति ठाकुर द्वितीय व ईशा तृतीय स्थान पर रही। शिमला से शिवानी प्रथम, कविता सूद द्वितीय, कमलेश शर्मा तृतीय स्थान पर रही। एकल नृत्य में कागड़ा से अनुराधा पठानिया प्रथम, बनीता द्वितीय, मंडी से लक्ष्मी प्रथम, चिंता द्वितीय, कंचन राणा तृतीय स्थान पर रही। शिमला से रूपल शर्मा प्रथम, ऋतु शर्मा द्वितीय व तरुणा शर्मा तृतीय स्थान पर रही।