कुल्लू में डीसी के बाद एसडीएम पद पर 52 दिन बाद तैनाती, रेव पार्टी मामले में हटाए गए थे तीन अधिकारी
हिमाचल सरकार ने कुल्लू में उपायुक्त के बाद अब एसडीएम की भी तैनाती कर दी है, जहां डॉ. जयवंती को ...और पढ़ें

एचएएस अधिकारी डॉ. जयवंती ठाकुर।
HighLights
कुल्लू में उपायुक्त के बाद एसडीएम की नियुक्ति हुई।
डॉ. जयवंती को कुल्लू का नया एसडीएम बनाया गया।
रेव पार्टी मामले में पूर्व अधिकारियों को हटाया गया था।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कुल्लू में उपायुक्त के बाद एसडीएम की भी तैनाती कर दी है। सरकार ने बीते कल किन्नौर के उपायुक्त आईएएस अधिकारी अमित कुमार शर्मा को कुल्लू उपायुक्त लगाया है। उन्होंने एडीएम एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए कुल्लू को अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त किया। राज्य सरकार ने एसी टू डीसी कुल्लू डा. जयबंती जो एसडीएम कुल्लू का अतिरिक्त कार्यभार देख रही थी। उन्हें एसडीएम कुल्लू लगाया गया है। एसडीएम पद पर यह तैनाती 52 दिन बाद हुई है।
इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। रेव पार्टियों के मामले में एसडीएम कुल्लू को हटाने के बाद डा. जयबंती को एसडीएम कुल्लू का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।
हटा दिए थे तीनों अधिकारी
रेव पार्टियों के मामले में उच्च न्यायालय के निर्देश के तहत पूर्व उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा, एसपी और एसडीएम को पद से हटाया गया था।
22 अधिकारी 2027 में होंगे सेवानिवृत्त
उधर, हिमाचल प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा (एचएएस) के नौ और हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा (एचपीएसएस) के 13 अधिकारी 2027 में सेवानिवृत्त होंगे। कार्मिक विभाग ने 22 अधिकारियों की सेवानिवृत्ति संबंधी अधिसूचना जारी की है। एचएएस अधिकारियों में ज्ञान सागर नेगी, डा. विकास सूद, नीरज गुप्ता, सूरी दास नेगी, चेतना खड़वाल, कुलदीप सिंह पटियाल, सुरेंद्र सिंह राठौर, संजीत सिंह व देवी राम और हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा अधिकारी में पुनीत सेठ, वंदना, राजेश गौतम, संजना शर्मा, नारायण सिंह, रमेश चंद, हेम सिंह, ओम प्रकाश, उमेश जसवाल, राजेश भारद्वाज, सरोज सिंह, अलाउद्दीन मोहम्मद व नरेंद्र सिंह हैं।
