कोटखाई मामला सरकार के माथे पर कलंक:सत्ती
। लोग भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने में भाजपा का साथ दें। 20 अगस्त को दलित सम्मेलन में उपस्थिति दर्ज करवाएं।
मैहतपुर, संवाद सहयोगी। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि कांग्रेस खनन, ड्रग माफिया तथा भ्रष्टाचार की सरकार बन कर रह गई है। कांग्रेस नेताओं की शह पर यह काम हो रहे हैं। मंडी जिला में वनरक्षक तथा कोटखाई की छात्रा का मामला प्रदेश सरकार के माथे पर कलंकहै। इस मामले में संलिप्त दोषियों को पकड़ा नहीं जा सका है। लोग भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने में भाजपा का साथ दें। 20 अगस्त को दलित सम्मेलन में उपस्थिति दर्ज करवाएं।
वह चडतगढ़ में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस का राज हैं, वहां भ्रष्टाचार का बोलबाला है। एक ओर केंद्र सरकार बिना भेदभाव ऊना में बड़े प्रोजेक्टों को ला रही है दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस सरकार ऊना से भेदभाव कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए विकास कार्य किया है। मोदी सरकार ने ऊना जिला के लिए दो बड़े प्रोजेक्ट दिए हैं। दोनों प्रोजक्टों से क्षेत्र में रोजगार के साधन काफी बढ़ेंगे। मोदी सरकार पंचायतों को सीधा पैसा देकर भ्रष्टचार को समाप्त करने की कोशिश में हैं। इस अवसर पर वार्ड सदस्य नीलम देवी, भागो देवी, सुभाष पराशर तथा स्वरुप, विकास, सुभाष, देवा नंद, मनोहर लाल, कर्म चंद, शमशेर, ऋषि, अजय, राजेंद्र भारद्वाज उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: कोटखाई मामला: जिनके फोटो वायरल हुए, अब उन्हीं को उठा लाई पुलिस