हिमाचल के किन्नौर में सेना के ट्रक से टक्कर के बाद तीन वाहन पलटे, 4 जवान हुए घायल
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में राष्ट्रीय राजमार्ग-505 ए पर सेना के दो और एक सिविल ट्रक की टक्कर हो गई, ...और पढ़ें

किन्नौर में सेना के वाहन दुर्घटनाग्रस्त। जागरण
HighLights
किन्नौर में सेना के दो ट्रकों और एक सिविल ट्रक की टक्कर।
हादसे में तीनों वाहन पलटे, चार सेना के जवान घायल।
राष्ट्रीय राजमार्ग-505 ए पर यातायात कुछ घंटे बाधित।
संवाद सहयोगी, रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में थाना पूह क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-505 ए पर मलिंग-चांगो मार्ग पर लिटी धार के पास सेना के दो ट्रकों और एक सिविल ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में तीनों वाहन सड़क पर पलट गए, जबकि सेना के चार जवान घायल हो गए।
चार जवान हुए घायल
सिविल ट्रक (एचपी-63-डी 5617) में केवल चालक सवार था, जिसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। सेना के दोनों ट्रकों में सवार चार जवानों को चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल चांगो पहुंचाया गया।
पुलिस कर रही हादसे की जांच
सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी।
आखिर कैसे हुई तीन वाहनों की टक्कर
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तीनों वाहनों के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। हादसे को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, जिसकी पुलिस व सेना के अधिकारी भी जांच कर रहे हैं।
हादसे के कारण राजमार्ग पर कुछ घंटे तक यातायात बाधित रहा। सड़क पर पलटे वाहनों के कारण मार्ग से आवाजाही प्रभावित हुई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में सड़क हादसे ने शादी की खुशियां मातम में बदलीं, कार खाई में गिरने से दो भाइयों सहित 3 की मौत
