विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'परिसीमन के बाद 850 होंगी लोकसभा सीटें, 2029 में एक तिहाई महिलाएं पहुंचेंगी संसद'; राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता का बड़ा बयान

Published: Fri, 27 Nov 2026 06:57 PM (GMT+05:30)

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि महिला आरक्षण से राजनीति में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ेगी और 2029 तक संसद में उनकी एक तिहाई हिस्सेदारी होगी।

परिसीमन के बाद 850 होंगी लोकसभा सीटें, 2029 में एक तिहाई महिलाएं पहुंचेंगी संसद: कविन्द्र गुप्ता।

परिसीमन के बाद 850 होंगी लोकसभा सीटें, 2029 में एक तिहाई महिलाएं पहुंचेंगी संसद: कविन्द्र गुप्ता।

HighLights

  1. महिला आरक्षण से राजनीति में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ेगी

  2. 2029 तक संसद में महिलाओं की एक तिहाई हिस्सेदारी होगी

  3. परिसीमन के बाद लोकसभा सीटें बढ़कर 850 तक पहुंचेंगी

राज्य ब्यूरो, शिमला। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि महिला आरक्षण लागू होने से देश की राजनीति में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ेगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्ष 2029 में महिलाएं एक तिहाई हिस्सेदारी के साथ सदन में पहुंचेंगी और देश के नवनिर्माण में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगी।

महिला सशक्तिकरण और परिसीमन को लेकर राज्यपाल ने कहा कि 30 नवंबर को संसद में होने वाली कार्यवाही देश में एक नई क्रांति की शुरुआत कर सकती है।

इससे नारी सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। ये बात राज्यपाल ने एजी आफिस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कही।

उन्होंने कहा कि देश की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए परिसीमन के बाद लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर करीब 850 तक पहुंचने की संभावना है।

इसके लिए देश ने अपना आवश्यक ढांचा पहले ही तैयार कर लिया है। नई व्यवस्था से लोकतंत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा और राष्ट्र निर्माण की गति और तेज होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।