शहरी महिला काग्रेस को मजबूत किया जाएगा मजबूत
जिला महिला काग्रेस शिमला शहरी की बैठक शनिवार को काग्रेस कार्याल
जागरण संवाददाता, शिमला : जिला महिला काग्रेस शिमला शहरी की बैठक शनिवार को काग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में जिला अध्यक्ष तनू चैहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिमला शहरी महिला काग्रेस प्रभारी प्रभा वर्मा तथा शक्ति प्रोजेक्ट की प्रदेश संयोजक राजेश्वरी शर्मा भी मौजूद रही। इस दौरान शक्ति प्रोजेक्ट पर विस्तार से चर्चा की गई और उपस्थित महिलाओं को इस प्रोजेक्ट से जोड़ा गया। शिमला शहरी महिला काग्रेस को वार्ड स्तर पर मजबूत करने पर चर्चा की गई और आने वाले समय में शहर के सभी वार्डो में कार्यकारणी बनाने का निर्णय लिया गया। आगामी लोकसभा चुनावों के लिए महिला काग्रेस ने रणनीति पर चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
शक्ति प्रोजेक्ट की प्रदेश संयोजक राजेश्वरी शर्मा ने कहा कि पूरे देश में महिलाओं को शक्ति प्रोजेक्ट से जोड़कर पार्टी की मजबूती के लिए नई पहल शुरु की गई है। इस कार्यक्रम को संगठन से जुड़ी सभी सदस्यों के लिए अनिवार्य किया गया है तथा इससे जुड़ने के बाद महिला काग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन संबंधी सभी जानकारिया तुरंत मिल सकेगी।
जिला प्रभारी प्रभा वर्मा ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हम सब को आज से ही लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस देनी चाहिए और भाजपा की केंद्र व हिमाचल सरकार की असफलताओं को लोगों के बीच उजागर करना होगा।
जिला अध्यक्ष तनु चैहान ने कहा कि शहरी महिला काग्रेस को मजबूत करने के लिए वार्ड स्तर पर कार्यकारिणी गठित की जा रही है तथा सभी सदस्यों को शक्ति प्रोजेक्ट से जोड़ने के लिए समय समय पर वाडरें में जाकर महिलाओं को जागरुक किया जा रहा है। लोकसभा चुनावों के लिए शहर की महिला काग्रेस वाडरें में जा कर काग्रेस की नीतियों से लोगों को अवगत करवा रही है। इस अवसर पर उमा राठौर, उमा मंदल्यार, ज्योति ठाकुर, संतोष शर्मा, अंजेश वोरा, कृष्णा जरयाल, कंवर कुसुम, माला ठाकुर, लोकेश्वरी, मंजू रानी, सहित अन्य महिला सदसयों ने भाग लिया।