प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने आज केलंग जाएंगे जयराम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल टनल रोहतांग राष्ट्र को समर्पित करने के लिए केलंग जाएंगे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 07:41 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 07:41 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल टनल रोहतांग राष्ट्र को समर्पित करने के लिए हिमाचल के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। उनके दौरे से संबंधित तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 23 सितंबर को लाहुल स्पीति जिला के केलंग के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री बुधवार सुबह पौने दस बजे सतिंगरी हेलीपैड पर उतरने के बाद केलंग सर्किट हाउस पहुंचेंगे। अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लेने के बाद वह लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह मनाली जाएंगे। मनाली में वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को तैयारियों के संदर्भ में अवगत करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री सासे हेलीपैड से दोपहर बाद सवा चार बजे शिमला लौटेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें