Move to Jagran APP

धर्मशाला व पच्छाद की फीडबैक लेंगे नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा छह अक्टूबर को हिमाचल आएंगे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 09:45 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 06:34 AM (IST)
धर्मशाला व पच्छाद की फीडबैक लेंगे नड्डा

राज्य ब्यूरो, शिमला : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा छह अक्टूबर को हिमाचल दौरे पर आएंगे। वह यहां आठ अक्टूबर तक रहेंगे। उनके इस दौरे में अभी चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है लेकिन वह धर्मशाला व पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों जहां उपचुनाव होना है, वहां की फीडबैक लेंगे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, सभी सांसद, सभी मंत्री, विधायक और बोर्ड-निगमों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी केंद्रीय मंत्रियों से पहले धर्मशाला व पच्छाद में मोर्चा संभालेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में पार्टी का छठा चुनाव होने जा रहा है। पहली बार वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता नहीं मिली थी। उसके बाद वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी चारों सीटें जीती और 2017 में नगर निगम चुनाव में पहली बार पार्टी की जीत हुई। उसके बाद वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को भारी बहुमत के साथ सत्ता हासिल हुई। इस साल लोकसभा चुनाव में भी चारों सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.