IPS संजीव गांधी का 9 महीने में 5वीं बार ट्रांसफर, शिमला थाने में दो FIR दर्ज होने के बाद बढ़ी मुश्किलें
आईपीएस संजीव गांधी का नौ महीने में पांचवीं बार तबादला किया गया है, उन्हें प्रबंध निदेशक सामान्य उद्योग निगम नियुक्त किया गया है।

आईपीएस अधिकारी संजीव गांधी। जागरण आर्काइव
HighLights
आईपीएस संजीव गांधी का नौ माह में पांचवां तबादला।
उन्हें प्रबंध निदेशक सामान्य उद्योग निगम लगाया गया।
पैसों के लेनदेन में हेरफेर पर दो एफआईआर दर्ज।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने आइपीएस संजीव गांधी की तैनाती के नए आदेश जारी किए हैं। उनका यह नौ माह में पांचवां तबादला आदेश जारी किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी संजीव कुमार गांधी (2012 बैच) का एक बार फिर से तबादला किया गया है। उन्हें प्रबंध निदेशक सामान्य उद्योग निगम लगाया गया है।
इससे पहले संजीव गांधी को हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम, कांगड़ा के प्रबंध निदेशक पद पर तैनाती के आदेश मिले थे। इस नए पद पर कार्यभार संभालने के साथ ही वह एचपीएस अधिकारी भूपेंद्र कुमार को इस अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त करेंगे।
एमडी मिल्कफेड भी लगाए थे
डीआइजी के पद पर पदोन्नति के बाद प्रबंध निदेशक मिल्कफेड लगाया गया था। नौ महीने में उनका 5 बार तबादला हो चुका है।
दो एफआईआर हुई हैं दर्ज
आईपीएस संजीव गांधी के खिलाफ गत दिनों दो एफआईआर दर्ज हुई हैं। शिमला सदर पुलिस थाना में उनके खिलाफ पैसों के लेनदेन में हेरफेर को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि कॉन्स्टेबल से खर्च करवाने के बाद उसे भुगतान नहीं किया गया। इसके अलावा पुलिस थानों के लिए आया पैसा अपने आवास पर खर्च करने का भी आरोप है।
पुलिस बुला सकती है थाने
आईपीएस अधिकारी संजीव गांधी को पुलिस थाने में पूछताछ के लिए बुला सकती है। दोनों मामलों की पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
यह भी पढ़ें: IPS संजीव गांधी के विरुद्ध FIR दर्ज, SP शिमला रहते कॉन्स्टेबल के 1.87 लाख रुपये भुगतान में गड़बड़ी का आरोप
