बागवानी से प्रदेश में नौ लाख लोगों को रोजगार
बागवानी का राज्य की आय में 5000 करोड़ का योगदान है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 08:40 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 08:40 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, शिमला : बागवानी का राज्य की आय में 5000 करोड़ का योगदान है। विभाग नौ लाख लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार प्रदान कर रहा है। इस वर्ष मंडी मध्यस्थता योजना के तहत 21,196 मीट्रिक टन फल की खरीद की गई। इस वर्ष 48,297 वर्गमीटर अतिरिक्त क्षेत्र को बागवानी के अधीन लाया गया है। मंडी मध्यस्थता योजना के अंतर्गत सेब, आम और नींबू प्रजातीय फलों के लिए 367 प्रापण केंद्र खोले गए हैं। इस दौरान बागवानों से 1589.66 लाख रुपये मूल्य का 21196 मीट्रिक टन फल खरीदा गया। प्रदेश में प्रतिकूल मौसम या प्राकृतिक आपदा के कारण किसान व बागवानों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए फसल बीमा योजना में 1.61 लाख किसानों ने अपने आप को शामिल किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें