Move to Jagran APP

उद्योगों में धीरे-धीरे शुरू होने लगा काम

लॉक डाउन के चौथे चरण में प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में पसरा सन्नाटा छंटने लगा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 08:01 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 08:01 PM (IST)
उद्योगों में धीरे-धीरे शुरू होने लगा काम

राज्य ब्यूरो, शिमला : लॉकडाउन के चौथे चरण में प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में पसरा सन्नाटा छंटने लगा है। 800 उद्योगों में उत्पादन शुरू हो गया है। चाहे फूड प्रोसेसिंग यूनिट हो या फिर फार्मा। सभी कंपनियों में धीरे-धीरे उत्पादन रफ्तार पकड़ने लगा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब पचास हजार कामगार वापस काम पर लौट आए हैं। प्रदेश के सबसे बड़े व प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में ही 275 फार्मा कंपनियों सहित 800 उद्योगों में उत्पादन शुरू हो गया है।

loksabha election banner

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने उद्योगों में उत्पादन शुरू होने की पुष्टि की है। प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद औद्योगिक उत्पादन ठप हो गया था। औद्योगिक क्षेत्रों से मजदूर पलायन कर गए थे। प्रदेश की सीमाएं सील होने की वजह से बाहरी राज्यों से मजदूर उद्योगों में लौट नहीं पा रहे थे। नतीजतन औद्योगिक क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा हुआ था। दूसरे राज्यों से कामगारों को उद्योगों में सीमित संख्या में लाने को लेकर प्रोटोकोल तय किए। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि बद्दी-बरोटीवाला व नालागढ़ में करीब 36 हजार कामगार काम पर लौट आए हैं। 275 फार्मा कंपनियों व 22 फूड प्रोसेसिंग यूनिटों सहित 800 उद्योगों में काम शुरू हुआ है। पड़ोसी राज्यों से कारखानों के प्रबंधकों व कामगारों सहित छह हजार से अधिक लोग उद्योगों में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कालाअंब में भी 87 उद्योगों में 7219 कामगार काम पर लौटे हैं। इसके अतिरिक्त 31 फूड प्रोसेसिंग इकाइयों में 568 कामगार लौट आए हैं। प्रदेश के दूसरे भागों में भी उद्योगों में उत्पादन शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकांश औद्योगिक क्षेत्र सीमावर्ती इलाकों में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.