मुख्यमंत्री ने किया केआर भारती की पुस्तक का विमोचन
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां पूर्व प्रशासनिक अधिकारी प्रसिद्ध लेखक और वर्तमान में एचपीएसईबीएल और ब्यास वैली परियोजना के निदेशक केआर भारती द्वारा लिखित लॉयलटी ऑफ द लॉक एंड अदर शॅार्ट स्टोरीज पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से बदलते आधुनिक समाज में छोटे उपन्यासों को बहुत महत्त्व मिल रहा है क्योंकि आमतौर पर लोगों के पास विस्तृत साहित्य को पढ़ने के लिए समय नहीं है। लॉयलटी ऑफ द लॉक एंड अदर शॅार्ट स्टोरीज में भारतीय समाज की जटिलताओं से सम्बन्धित कई छोटी कहानियां शामिल की गईं हैं।
राज्य ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लेखक एवं एचपीएसईबीएल व ब्यास वैली परियोजना के निदेशक केआर भारती द्वारा लिखित 'लॉयलटी ऑफ द लॉक एंड अदर शॅार्ट स्टोरीज' पुस्तक का शिमला में विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से बदलते आधुनिक समाज में छोटे उपन्यासों को महत्व मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोगों के पास विस्तृत साहित्य पढ़ने के लिए समय नहीं है। केआर भारती की पुस्तक में भारतीय समाज की जटिलताओं से संबंधित कई छोटी कहानियां शामिल की गईं हैं। जयराम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि पाठक इस किताब को पसंद करेंगे। इस दौरान लेखक सुदर्शन वशिष्ठ, अश्वनी वर्मा, अश्वनी गर्ग, वतन सिंह व विनोद भारद्वाज उपस्थित थे।