विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather Today: हिमाचल में सर्दी का कहर जारी, शिमला से ज्यादा ठंडी ऊना व सोलन की रातें; माइनस नौ तक लुढ़का पारा

Published: Sat, 10 Feb 2024 08:23 AM (IST)

Himachal Weather Today हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। ऊना और सोलन में कड़ाके की ठंड पड़ रही ...और पढ़ें

शिमला से ज्यादा ठंडी ऊना व सोलन की रातें; माइनस नौ तक लुढ़का पारा
शिमला से ज्यादा ठंडी ऊना व सोलन की रातें; माइनस नौ तक लुढ़का पारा

HighLights

  1. शिमला से ज्यादा ठंडी ऊना व सोलन की रातें
  2. पांच एनएच सहित 154 सड़कें बंद चार जिलों में शीतलहर की संभावना
  3. हिमाचल के कई जिलों में तापमान माइनस है

राज्य ब्यूरो, शिमला। शिमला से ज्यादा ठंडी ऊना व सोलन की रातें दर्ज की जा रही हैं। ऊना का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री जबकि सोलन का 0.9 डिग्री और शिमला का 5.4 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में बर्फबारी के बाद से लेकर अभी भी पांच एनएच सहित 154 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।

इसमें सबसे अधिक सड़कें लाहुल स्पीति में दो एनएच सहित 79 सड़कें, कुल्लू में दो एनएच सहित 25 सड़कें, चंबा में 19, मंडी में 16, शिमला में 14, किन्नौर में एक एनएच और कांगड़ा में एक सड़क यातायात के लिए बंद है। इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ऊना में शीतलहर की संभावना

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 14 फरवरी तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है। हालांकि प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, मंडी बिलासपुर व ऊना में शीतलहर की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को धूप के खिले रहने से एक से आठ डिग्री तक अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि कुल्लू के सेओबाग में 8.8 डिग्री जबकि बाकी स्थानों पर एक से दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

हिमाचल के जिलों में इतना है तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री है तो अधिकतम तापमान15.8 दर्ज किया गया है। वहीं सुंदरनगर में 0.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है तो अधिकतम तापमान 21.1 दर्ज किया गया है। भंतर में भी तापमान माइनस से नीचे हैं, यहां तापमान 0.1 से 22.2 डिग्री दर्ज किया गया है। कल्पा में 1.8 न्यूनतम तो 22.2 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 5.2 है तो अधिकतम तापमान 20.2 दर्ज किया गया है। वहीं, ऊना में 2.1 तापमान है तो अधिकतम 23.0 तापमान दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- Palampur News: खुशखबरी! पालमपुर में भी अब होगा BDO Office, मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी

यह भी पढ़ें- Himachal: हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी का निधन, हार्ट अटैक से गई जान