Move to Jagran APP

धारा 118 से छेड़छाड़ की तो भाजपा सरकार भुगतेगी गंभीर परिणाम: कुलदीप राठौर

हिमाचल में धारा 118 को प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार ने लोगों की भावनाओं को देखकर लागू किया था अगर इससे छेड़छाड़ की गयी तो परिणाम गंभीर होंगे।

By Babita kashyapEdited By: Published: Thu, 08 Aug 2019 01:14 PM (IST)Updated: Thu, 08 Aug 2019 01:14 PM (IST)
धारा 118 से छेड़छाड़ की तो भाजपा सरकार भुगतेगी गंभीर परिणाम: कुलदीप राठौर
धारा 118 से छेड़छाड़ की तो भाजपा सरकार भुगतेगी गंभीर परिणाम: कुलदीप राठौर

शिमला, राज्य ब्यूुरो। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि हिमाचल में भू राजस्व अधिनियम की धारा 118 के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ की तो भाजपा सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह बादल के उस बयान पर ऐतराज जताया है जिसमें उन्होंने हिमाचल में धारा 118 में छूट देने की वकालत की है।

loksabha election banner

राठौर ने आरोप लगाया कि गैर हिमाचलियों को जमीनों को खरीद फरोख्त की अनुमति की बात करने से संबंधित बादल का बयान उनकी भाजपा के साथ अंदरूनी सांठगांठ का राजनीतिक हिस्सा हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के लोगों और उनके हितों से खिलवाड़ सहन नही करेगी। हिमाचल की तुलना जम्मू-कश्मीर से नहीं की जा सकती है। हिमाचल में धारा 118 को प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार ने लोगों की भावनाओं को देखकर लागू किया था।

प्रदेश का पर्यावरण भी हरे भरे जंगलों की कारण साफ सुथरा है। अगर प्रदेश में अन्य राज्यों के लोगों को जमीनें खरीदने की छूट मिलती है तो इससे हिमाचल को नुकसान हो सकता है। कांग्रेस ने प्रदेश भाजपा सरकार की मंशा को भांपते हुए सेव हिमाचल अभियान परमार जयंती से शुरू कर दिया है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.